जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, सामाजिक सुरक्षा योजना, रोजगार और स्वरोजगार परक कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले जो भी कार्य लंबित हैं उनसे संबंधित जो भी प्रक्रियाएं पूर्ण की जानी है उनको तेजी से पूरा करें तथा यदि कोई कार्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में होना संभव नहीं तो संबंधित जनप्रतिनिधि को भी उससे अवगत कराएं तथा न किए जा सकने वाले कार्योे के सन्दर्भ में यदि पूर्व में धनराशि जारी हो चुकी है उसे सरेंडर कर दे अथवा नियमानुसार दूसरे मद में उचित प्रक्रिया द्वारा हस्तांतरित करवाएं। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया जो कार्य पिछले लंबित हैं उनको 31 जुलाई तक पूर्ण करें। कहा...
Continue ReadingCategory: Slider
गुजरात के बाद उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य जहां आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिलेगी प्रत्यारोपण की सुविधा
आयुष्मान के योजना अंतर्गत प्रदेश में ही मिल सकेगी किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा - राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने उत्तराखंड के महंत इंद्रेश अस्पताल को दी किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा देने की अनुमति - गुजरात के बाद उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य जहां आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिलेगी प्रत्यारोपण की सुविधा देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपचार हेतु प्रमुख बीमारियों में अब किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा भी शामिल हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने योजना के तहत महंत इंद्रेश अस्पताल को किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति दे दी है। गुजरात के बाद यह उत्तराखंड दूसरा राज्य बन गया जहां आयुष्मान के अंतर्गत प्रत्यारोपण हो सकेगा। बता दें कि प्रदेश में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर संचालित आयुष्मान योजना के अंतर्गत 25 प्रमुख बीमारियों के 1600 पैकेजों के माध्यम से पांच प...
Continue Reading’सूबे में 1.84 करोड़ लोगों के टीकाकरण के साथ ही उत्तराखंड राष्ट्रीय अनुपात की अग्रणी देहरादून, उत्तराखंड में कोविड 19 की रोकथाम के जो प्रयास हुए उनकी तारीफ की जानी इसलिए भी जरूरी हैं क्योंकि इससे उस महामारी पर काबू पाया जा सका है जो एक बार को असाध्य सी मानी जा रही थी। लक्ष्य बनाकर कराए गए टीकाकरण में जो सफलता हासिल हुई उसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के सक्रियता और काम करने वाले सिस्टम को प्रोत्साहन जैसी कार्यशैली निसंदेह ही कारगर रही। इस सफलता के लिए प्रदेश भर में उनकी तारीफ भी हो रही है। उन्हीं की सक्रियता का नतीजा है कि प्रदेश में अब तक 1.84 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसमें पहली डोज को सभी को लग चुकी और दूसरी डोज 94.7 फीसदी लोगों को लग चुकी है। देश भर में चले टीकाकरण के बड़े और अभियान के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने...
Continue Readingदेहरादूनः आज भले ही रविवार यानी सरकारी मशीनरी को सुस्ताने का दिवस है। लेकिन देहरादून की नवनियुक्त जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका अपनी कार्यशैली के अनुरूप एक्शन में हैं। आज उन्होंने ऋषिकेश में कावड़ यात्रा हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त नगर निगम सभागार ऋषिकेश में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने ऋषिकेश सामुदायिक चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। ऋषिकेश में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा हेतु बनाई गई पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए स्वास्थ्य जांच स्टॉल, नगर निगम द्वारा स्थापित मोबाईल टॉयलेट, आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिला अधिकारी ने निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, वाहन पार्किंग दरो की सूची अनिवार्य रूप चस्पाकरने, पथ प्रदर्श...
Continue Readingहरेला पर आर्ट ऑफ लिविंग इकाई ने अछरीखाल क्षेत्र में किया पौधरोपण पौड़ी। हरेला पर्व के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की स्थानीय इकाई ने अछरीखाल में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर संस्था के कई स्वयंसेवक उपस्थित थे। सभी रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए उनकी देखभाल का भी संकल्प लिया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से अचरी खाल में वैष्णवी देवी मन्दिर के पास विभिन्न प्रजाति के एक सौ आठ पोधो को लगाया गया। जिसमे देवदार, बुरांश, सेरलेक, अंगू आदि के पोधे लगाए गए। इस अवसर पर इन पोधों की देख रेख़ का संकल्प लिया गया। ज्ञात हो कि विगत वर्षाे में भी संस्था द्वारा यहां वृक्षारोपण किया जाता रहा है। इस अवसर पर संस्था के सुनील पंत, सुदर्शन बिष्ट, दिनेश रावत, अनूप देवरानी, लक्ष्मण रावत, बुधिराज बुड़कोटी, वीरेंद्र जदली, सरिता रावत, भागेस्वरी रावत, परमवीर रावत, विमल बहुगुणा, हिमांशु पंत, वीरेंद्र रावत, ह...
Continue Reading
