Slider

शेल्टर होम में युवतियों से दुष्कर्म

सनसनी फैला रही यह खबर उत्तरी दिल्ली से आई है। यहां सब्जी मंडी इलाके के एक शेल्टर होम में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें शेल्टर होम का स्टाफ ही आरोपी बताया जा रहा है। महिला कर्मी ने शेल्टर होम के एक अधिकारी पर दुष्कर्म व बाकी लोगों पर छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगाया है।

Continue Reading
Slider

अंसारी लखनउ जेल में होगा शिफ्ट

खबर है कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को एक बार फिर बांदा जेल से लखनउ शिफ्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उस की आज लखनऊ में एपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होनी है।

Continue Reading
Slider

पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम

खबर यूपी के किशन नगर से है। यहां भाजपा के पक्ष में वोट देने और जीत पर खुशी मनाने पर पिटाई में घायल युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीएम योगी ने भी मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Continue Reading
Slider

स्कूली बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान

बागेश्वरः स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन व नमामि गंगे के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। यहां आयोजित गंगा आरती कार्यक्रम का जिलाधिकारी विनीत कुमार ने शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने पालीथिन एकत्र की। और आम लोगों से घरों का गंदा पानी नदी में नहीं डालने को कहा।

Continue Reading
Slider

दरोगा भर्ती में होमगार्ड को नहीं मिलेगा आरक्षण

हल्द्वानी से खबर आई है कि यहां सीधे दारोगा बनने का सपना देख रहे होमगार्डों को किसी भी तरह से आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाएगा। पूर्व मेंपांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण व उम्र की छूट को दारोगा भर्ती भर्ती से हटा दिया गया है। होमगार्ड कमांडेंट जनरल अजय रौतेला ने यह जानकारी दी है।    

Continue Reading