Slider

चरस की तस्करी में पांच साल कैद

टिहरीः विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) की अदालत ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए एक चरस तस्कर को पांच साल का कठोर कारावास व 25 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। यदि अर्थ दंड नहीं भुगता तो एक वर्ष का और कारावास भुगतना होगा।

Continue Reading
Slider

यात्रा मार्ग पर स्थित बिरही में पानी का संकट

बदरीनाथ मार्ग पर पड़ने वाले वीर गंगा के किनारे पर बसे बिरही गांव में पानी का संकट बना हुआ है। ग्रामीण जलापूर्ति के लिए प्राकृति स्रोतों सहारे आ गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जल जीवन मिशन के तहत गांव में लाइन तो है लेकिन उस पर पानी नहीं आया।

Continue Reading
Slider

बीडीसी बैठक में छाए रहे बुनियादी मसले

पौडत्री जनपद के क्षेत्र पंचायत बीरोंखाल की बैठक में बुनियादी मुद्दे छाए रहे। सदन में सदस्यों ने कहीं पानी तो कहीं सड़क की बदहाली की समस्या उठाई। बीरोंखाल प्रमुख राजेश कंडारी की अध्यक्षता मे यह बैठक हुई। यहां एनएच, जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताते हुए लोगों ने सड़कों और पेयजल की गुणवत्ता में सुधार करने की मांग उठाई।

Continue Reading
Slider

एक पखवाड़े से पानी नहीं आया

एक पखवाड़े से पानी नहीं आया जहां आसमान से बारिस के रूप में जबरदस्त पानी बरस रहा है वहीं द्वाराहाट अल्मोडा क्षेत्र की रामगंगा पेयजल योजना कई दिनों से बाधित हो रखी है। इससे उटौड़, दूनागिरी रोड, कमलघाट आदि गांवों में पानी का संकट बना है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में 125 परिवार हैं और यहां 15 दिन में सिर्फ दो दिन पानी आया है।

Continue Reading
Slider

भूस्खलन से यात्रा मार्ग बाधित

खबर, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नरकोटा से है। यहां कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। जिस कारण सड़क करीब 12 घंटे तक बंद रही। यात्रा मार्ग पर आवाजाही करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर सूचना है कि तिलवाड़ा-मयाली-चिरबटिया-घनसाली भी बंद पड़ा हुआ है।

Continue Reading