देहरादून जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद देहरादून के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सूअर पशुओं में अफ्रीकन स्वाईन फीवर रोग की पुष्टि होने के फलस्वरूप रोग की रोकथाम हेतु क्षेत्र को तीन भागों यथा इन्फेक्टेड जोन, सर्विलांस जोन, डिजीज फ्री जोन में विभाजित करने के आदेश दिए गए है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इन्फेक्टेड जोन ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत रोग की पुष्टि हुई है, से एक कि०मी० की परिधि को इन्फैक्टेड जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में सूअर मांस /सुअर मास की दुकानो /सुअर आवगमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया गया है। संक्रमित क्षेत्र एवं स्थानीय डिसइन्फेक्शन, फ्यूमिगेशन तथा टिक्स की रोकथाम के उपाय करने तथा रोगी पशुओं को स्वस्थ्य पशुओं से अलग रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्फैक्टेड जोन में आने वाले सूअर पशुओं की कलिंग करतेे हुए कार्कसंज को वैज्ञानिक तर...
Continue ReadingCategory: Slider
स्वास्थ्य सेवाओं के सुढृढ़ीकरण में एनएचएम का अहम योगदानः डॉ0 धन सिंह रावत एनएचएम के तहत चालू वित्तीय वर्ष में राज्य को मिला 1129.35 करोड़ का बजट डॉ0 रावत ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार योजनाओं के बेहत्तर संचालन के चलते इस वर्ष मिली अधिक धनराशि देहरादून, 09 जुलाई 2022 राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का योगदान सबसे अहम है। मिशन के तहत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। एनएचएम के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का बेहत्तर संचालन किये जाने पर केन्द्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष रूपये 1129.35 करोड़ का बजट स्वीकृत किया, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 280 करोड़ अधिक है। राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये सफल प्रयासों से यह संभव हो पाया है। एनएचएम के तहत क...
Continue Readingअमरनाथ हादसे की सूचना पर अटक गई थी पौड़ी की सांसें, जानिए क्या है मामला पौड़ीः गत शुक्रवार यानी आठ जुलाई की शाम मंडल मुख्यालय पौड़ी के लिए बेहद डरावनी और भारी रही। यह डर तब पैदा हुआ जब अमरनाथ में बादल फटने से तबाही की सूचना आई। अब आप कहेंगे कि अमरनाथ की आपदा से पौड़ी का क्या कनेक्शन है। तो वह यह कि नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम समेत कुछ मीडिया कर्मी और सामाजिक कार्यकर्ताओं यात्रा पर गए हैं और ऐन आपदा प्रभावित क्षेत्र ही उनकी लोकेशन थी। सूचना पर सच में पौड़ी एक बार को थम सी गई थी। बाद में कुशलता की सूचना पर जान में जान आई। बता दें कि कुछ दिवस पूर्व पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, भाजपा नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी व अनूप देवरानी के साथ ही पत्रकार गुरूवेंद्र नेगी और मनोहर बिष्ट अमरनाथ यात्रा गए हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी यात्रा के रोमांच के साथ ही तस्वीरों को शेयर कर अपने चहेतों को...
Continue Readingपूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी के सदस्य की ओर से उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच एसआईटी या उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की देखरेख में गठित कमेटी से कराए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सहकारिता, उच्च शिक्षा और चिकित्सा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत पर लगे आरोपों की जांच की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह मुख्यमंत्री को पत्र सौंप रहे हैं। यदि एक सप्ताह में जांच शुरू नहीं हुई तो वह सीएम आवास के सम्मुख धरना देने को मजबूर होंगे। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोदियाल ने कहा कि मंदिर समिति के एक वर्तमान सदस्य की ओर से वर्ष 2012 से वर्ष 2017 के मध्य उनकी अध्यक्षता वाली मंदिर समिति पर विभिन्न अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की शिकायत विभागीय मंत्री से नहीं कर कैबिनेट मंत्री डॉ.ध...
Continue Readingचर्चाओं में रहने के लिए आखिर कितना नीचे गिरेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष: निदेशक पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मनोज पटवाल ने पुलिस को दी तहरीर देहरादून: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मनोज पटवाल ने कहा जनता के साथ साथ पार्टी संगठन द्वारा भी पूरी तरह नकारे जाने तथा कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपनी अनर्गल बयानबाजी व झूठे आरोपों को लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अपने पूरी तरह मिट चुके अस्तित्व बचाए रखने के लिए या चर्चाओं में रहने की कुंठा के चलते वह प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत पर आरोप लगाकर अपना छोटी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं साथ ही घृणित राजनीति करके लोकतंत्र पर भी आघात कर रहे हैं। इ...
Continue Reading
