मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अमरनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री मंत्री श्री राजनाथ सिंह से फोन पर वार्ता कर प्रभावित क्षेत्र में प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का अनुरोध किया।
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘बीज बम अभियान सप्ताह’ का शुभारंभ किया। हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान ‘जाड़ी’ द्वारा यह बीज बम अभियान सप्ताह 09 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पुस्तक ‘हिमालयी जन सरोकार’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान द्वारा श्री द्वारिका प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में बीज बम अभियान की शुरूआत कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह मानव एवं वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में सराहनीय कदम है। समय के साथ जैव विविधता प्रभावित हो रही है। जंगली जानवरों को जंगलों में खाद्य की उपलब्धता हो, इस दिशा में बीज बम अभियान एक अच्छा प्रयोग है। यह वैज्ञानिक तरीके से चलाया जा रहा अभियान है, जिसमें ख...
Continue Readingपरिवहन मंत्री चन्दन राम दास ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़कों की दशा में सुधार किए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया हैं। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने समस्त जिलाधिकारी, सम्बन्धित सचिव, मुख्य अभियंता को पत्र जारी करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्ष 2022 में माह मई 2022 तक राज्य में कुल 659 वाहनों की दुर्घटनाएं घटित हुई जिसमें 409 व्यक्तियों की मृत्यु हुई एवं 594 व्यक्ति घायल हुए हैं। यह संख्या गत वर्ष इसी अवधि में हुई दुर्घटना/मृतक/घायलों की संख्या की तुलना में क्रमशरू 14.61 प्रतिशत, 17.87 प्रतिशत एवं 26.33 प्रतिशत अधिक है। राज्य में वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में मा. मुख्यमत्री जी के द्वारा चिन्ता व्यक्त करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं...
Continue Readingहल्द्वानी - 07 जुलाई 2022 (सूचना)- कुमाऊं मंडल के अंर्तगत 05 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस, काठगोदाम में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दैवीय आपदा, निर्माणदायी संस्था, कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने मण्डलीय अधिकारियों को योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मंत्र पर कार्य करने के निर्देश दिए जिससे योजनाओं का अधिकतम लाभ ससमय आम जनमानस को मिल सके। • पेयजल निगम, पिथौरागढ़ से सक्षम अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित न होने पर सीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। • नए शासनादेश हेतु घोषणा। बैठक में मुख्य अभियंता लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई व अन्य विभाग के अभियंताओ द्व...
Continue Readingमुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में एन.आर.एल.एम एस.एच.जी की बैंक लिंकेज के तहत 2 जुलाई 2022 से समस्त बैंक शाखावार जारी रोस्टर के अनुसार ऋण मेलों का समस्त बैंकों के सहयोग से क्रेडिट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार राय द्वारा जिला सहकारी बैंक लि0 पौड़ी, बैंक आफ बड़ोदा पौड़ी, पंजाब नेशनल बैंक, खाण्डयूसैंण शाखाओं में आयोजित कैंपों में प्रतिभागी समूहों को एन.आर.एल.एम योजना के अन्तर्गत बैंक सुविधा कैश क्रेडिट लिमिट के लाभ, ब्याज उपादान की जानकारी दी गयी, सभी बैंक शाखा प्रबंधकों द्वारा वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गयी। आयोजित कैंप में डीसीबी पौड़ी में 5, पीएनबी पौड़ी 1, पीएनबी खाण्डयूसैंण 5, बैंक आफ बड़ोदा में 5 समूहों को एक -एक लाख की सीसीएल लिमिट स्वीकृत की गयी। कैंप में शाखा प्रबंधक श्री रविन्द्र रावत, हरीश बिष्ट...
Continue Reading
