विकासभवन सभागार में उत्तराखंड पलायन आयोग के उपाध्यक्ष सरद सिंह नेगी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की विभिन्न जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। आयोजित समीक्षा बैठक में कोविड-19 की अवधि तथा वर्तमान समय में कितने लोग स्वरोजगार से जुड़े सहित कितने लोगों ने कृषि तथा सहायक मदों में स्थाई रोजगार प्राप्त करते हुए रिवर्स पलायन किया व किन क्षेत्रों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है, जिससे उन क्षेत्रों में पलायन रोका जा सकेगा साथ ही रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित किया जा सके सहित अन्य महत्वणूर्ण बिदुंओं पर चर्चा की गयी। आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारी ने बताया कि कोविड काल की अवधि तथा वर्तमान समय मेें लोगों का रूझान नगदी फसल, मंडवा की खेती, कृषि बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मोहन पालन, सब्जी उत्पादन आदि आय सृजक गतिविधियों की ओर लोगों का रूझान बढ़ा है। साथ ही व्यापक पैमाने...
Continue ReadingCategory: Slider
चिंतन शिविर’ में शिक्षा पर होगा मंथनः डॉ0 धन सिंह रावत एक एवं दो जुलाई को देहरादून में आयोजित होगा राज्य स्तरीय शिविर चिंतन शिविर में मौजूद रहेंगे सूबे के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री देहरादून, 29 जून 2022 सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की पहल पर आगामी एक एवं दो जुलाई को देहरादून में शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शिक्षा विभाग के ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। चिंतन शिविर के प्रथम दिन मुख्यमंत्री तथा दूसरे दिन राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। चिंतन शिविर में प्रारम्भिक शिक्षा में नामांकन, ठहराव एवं गुणवत्ता सुधार, स्कूल कॉम्पलेक्स, बुनियादी शिक्षा, हाईब्रिड लर्निंग, वंचित एवं दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन, केन्द्र पोषित परियोजनाओं के प्रस्तुतिकरण के अलावा समस्त जिलों द्वारा शिक्षा पर प्रस्तुतिकर...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए। आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू हो जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हरदम अलर्ट रहने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह महत्वपूर्ण हैं। आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए जिलाधिकारी अधिकांश निर्णय अपने स्तर पर लें। जिन समस्याओं का समाधान जिलास्तर पर नहीं हो पा रहा है, उन्हें ही शासन तक भेजा जाय। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा के दृष्टिगत अगले तीन माह अधिकारियों की छुट्टी विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत की जाए। ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाईन रेस कोर्स , देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्द एवं बैरक का शिलान्यास किया , एवं हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखण्ड पुलिस को प्रदान की गई 150 चीता मोबाइल बाइक का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक भवन, कार्ग क्वार्टरगार्द एवं बैरक का शिलान्यास पर पुलिस प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा आज शिलान्यास के साथ ही पुलिस विभाग द्वारा की जा रही लंबे समय से एक मांग पूरी हुई है। राज्य सरकार का यह संकल्प है कि किसी भी कार्य योजना का शिलान्यास यदि हमारी सरकार में हुआ है तो उसका लोकार्पण भी हमारी सरकार में होगा। इस निर्माण कार्य के पूर्ण होते ही पुलिस जवानों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा, अच्छे रहन-सहन के स...
Continue Readingकाशीपुर के आयुष्मान सूचीबद्ध 'संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल' पर निलंबन की कार्रवाई -राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा 150 से अधिक मामलों में पाई गई अनियमितताएं - जांच-पड़ताल के बाद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने उठाया कठोर कदम देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। काशीपुर के आयुष्मान सूचीबद्ध संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के क्लेम्स में पाई गई कई अनियमितताएं। इस बार यह मामला संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मुरादाबाद रोड, काशीपुर, उधम सिंह नगर का है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की टीम द्वारा प्राप्त लगभग 150 से अधिक क्लेम्स के प्रशिक्षण में कई तरह की अनियमितताएं सामने आई है। अधिक क्लेम लेने के प्रयास में हॉस्पिटल द्वारा मरीजों की आईसीयू बेड की फोटो उपलब्ध नहीं कराई गई है, आईसीयू हेतु दाखिल की गई मरीजों की फोटो में आइवी लाइन दृष्टनीय नहीं है, मरीजों को आईसीयू से डायरेक्ट रिचार्ज दिखा...
Continue Reading
