जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आपदा की दृष्टिगत आईआरएस सिस्टम में विभिन्न अधिकारियों की क्या भूमिका है उसके संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा संबंधित सही डाटा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर पालिका ईओ निर्देशित किया कि जर्जर भवन पर नोटिस चस्पा तथा नालों की साफ-सफाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जेसीबी मशीनों की संख्या, उन्हें जिस स्थान पर तैनात तथा जेसीबी संचालकों के फोन नम्बरों की सूची भी उपलब्ध कराएं। कहा कि सड़कों में बरसाती पानी जमा न हो इसका विशेष ध्यान दें। बैठक में जल निगम, मत्स्य, विद्युत, एनएच धुमाकोट तथा पशुपालन विभाग अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को स्पष्टीकरण लेने क...
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से दिव्यांगजनों हेतु किये कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने जिला दिव्यांग पुनर्वास नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना सुनिश्चित करें। जिससे दिव्यांगजनों को समय पर उसका लाभ मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता तथा पुनर्वास कैम्प स्थापित करें, जिसमें दिव्यांगजनों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं, उनको स्वरोजगार से जोड़ने तथा दिव्यांगजनों के अभिभावकों को दिव्यांगजनों के विकास से संबंधित सहयोग की सूचना दें। जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में कहा कि जनपद के अंतर्गत दिव्यांगों को लगाए गये वैक्सीन टीकाकरण तथा टीकाकरण से वंचित रहे गये दिव्यांगों की रिपोर्ट एक माह के भीतर...
Continue Readingदेहरादून मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप निदेशक/जिला खान अधिकारी बीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आशारोड़ी स्थित आरटीओ चैकपोस्ट के निकट तथा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित लक्ष्मी श्रीकांटा के निकट खनिजों के परिवहन संबंधी वाहनों की जांच/छापेमारी अभियान चलाते हुए 5 वाहन जिनमें 1 वाहन 12 टायरा, 1 वाहन 06 टायरा, 1 वाहन 18 टायरा, 1 वाहन 16 टायरा तथा 1 वाहन 22 टायरा को अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाये जाने पर उपरोक्त वाहनों को सीज ...
Continue Readingप्रदेशवासियों को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी। इसमें घर बैठे ही एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। प्रारम्भ में वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर कराई जा सकेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री के समक्ष सीसीटीएनएस के अंतर्गत बनाए जा रहे ई-एफआईआर पोर्टल का प्रस्तुतिकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि सरकार का मूल मंत्र है। सिस्टम इस प्रकार का होना चाहिए जिससे जनता सरलतम तरीके से अपनी शिकायतों का समाधान करा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-एफआईआर से आम जन को बहुत सुविधा होगी। व्यक्ति को एफआईआर दर्ज कराने के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। ई-एफआईआर में उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसिंग म...
Continue Readingपुस्तक को बताया बच्चों एवं युवाओं में स्वच्छता का संदेश देने में मददगार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तक ‘‘ स्वच्छता के सिपाही’’ का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक श्री ललित शौर्य के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने पुस्तक को समाज में स्वच्छता का भाव जागृत करने वाली तथा बच्चों एवं युवाओं के स्वच्छता का संदेश देने में मददगार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता समय की जरूरत है। पुस्तक के लेखक श्री ललित शौर्य ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा अब तक बाल मन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों पर 09 पुस्तकों का इससे पूर्व प्रकाशन किया गया है। इस अवसर पर मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ श्री राजेन्द्र सिंह रावत, पुस्तक के प्रकाशक श्र...
Continue Reading
