Slider

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में अवैध रूप से हो रही अफीम, भांग, चरस सहित अन्य के संबंध में प्रथम बैठक आयोजित की गयी। जिसमें समिति गठित कर विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि नशीलें पदार्थो का अवैध रूप से विक्रय करने हेतु संबंधित पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि कॉलेज, विद्यालय तथा ग्राम पंचायतों में नशीलें पदार्थो का सेवन पर रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बैठक से पूर्व जनपद में किये गये कार्यक्रमों, कार्यवाही सहित अन्य की जानकारी देना सुनिश्चित करें। इस दौरान बैठक में डीओ माध्यमिक बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि ...

Continue Reading
Slider

सात दिवसीय 13 वे आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम

देहरादून कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज आईआरडीटी सभागार देहरादून में गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वाधान में सात दिवसीय 13 वे आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में वतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा उत्तराखंड तीनों राज्यों का जन्म एक ही वर्ष में हुआ। इस आधार पर तीनों राज्य में समानता है। तीनों राज्यों के युवा प्रतिभावान है। युवा सकारात्मक सोच एवं आशावादी दृष्टिकोण से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। भारत सरकार तथा राज्य सरकारों द्वारा युवाओं के स्वरोजगार हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद...

Continue Reading
Slider

ड्यूटी स्थान पर समय से पहुंचे

देहरादून मा0 उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल के मा0 मुख्य न्यायधीश के शपथ समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में लाईजन अधिकारियों एवं अन्य व्यवस्था में लगे अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी लाईजन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें जो भी दायित्व दिए गए हैं उनका गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिस किसी अधिकारी/कार्मिक के मन में किसी प्रकार की कोई शंका है तो उसका अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं नगर मजिस्ट्रेट से वार्ता कर समाधान कर लें ताकि ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने ड्यूटी स्थान पर समय से पहुंचे। ब...

Continue Reading
Slider

नियमित छापेमारी के निर्देश

देहरादून माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत ढालीपुर आदि स्थानों में उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में रात्रि को छापेमारी अभियान चलाते हुए 5 वाहन जिनमें 2 टैªक्टर ट्राॅली, 2 डम्पर, 1 ट्रक अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाये जाने पर उपरोक्त वाहनों को सीज किया गया है। निरीक्षण के दौरान 1 ट्रक रवन्ना में उल्लिखित मात्रा से अधिक तथा 4 वाहन बिना रवन्ना प्रपत्र के खनन सामग्री क...

Continue Reading
Slider

सरलीकरण, समाधान, निस्तारिकरण एवं संतुष्टि को अपनी कार्यपद्धति का सिद्धांत बनाया है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी एवं आजादी का अमृत महोत्सव सेमिनार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं परिसर में 22 राज्यों द्वारा लगाए गए हस्तकला स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से "मिशन कर्मयोगी" के अन्तर्गत एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के साथ समृद्ध भारतीय संस्कृति की व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने हेतु डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि आप...

Continue Reading