Slider

हेल्थ सेक्टर में डिजिटल होता उत्तराखंड

, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अब तक बन चुकी हैं 22.44 लाख से अधिक डिजिटल हेल्थ आईडी देहरादून (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण)। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत बन रही हेल्थ आईडी के महत्व को लेकर प्रदेशवासी काफी जागरूक हैं। इसी का नतीजा है कि कम समय में ही यहां 22 लाख 44 हजार 889 लोगों की हेल्थ आईडी बन चुकी है। डिजिटल वर्ल्ड में स्वस्थ कल के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का अपना महत्व है। केंद्र की ओर संचालित इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में रहने वाले हर व्यक्ति की हेल्थ आईडी बनाई जानी है। जिसमें उसका स्वास्थ्य संबंधी सारी जानकारियां रहेंगी। इसके अलावा 913 (HPR) चिकित्सा सेवाएं देने वालों डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ में नर्सों ने स्वयं को इस मिशन में पंजीकृत कर दिया है। वहीं HFR के अंतर्गत चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने वाले 130 अस्पतालों ने भी खुद को ABDM में पंजीकृत कर दिया है...

Continue Reading
Slider

महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के लिए सभी पर्वतीय 11 जिले चयनित* सरकार की यह योजना चार जिलों की महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई थी उत्तराखंड राज्य के 4 जनपदों में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के सफलता के बाद अब उत्तराखंड सहकारिता विभाग ने समस्त पर्वतीय जनपदों को इस योजना के अंतर्गत ला दिया है। 11 जिलों के 88 एमपैक्स (  बहुद्देश्यीय प्रारम्भिक कृषि ऋण समितियां ) नए जोड़ दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना की समीक्षा बैठक में सचिव सहकारिता डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम को निर्देश दिये कि, सम्पूर्ण पर्वतीय क्षेत्रों में इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करें। उन्होंने कहा कि चार जिलों में इस योजना के सफलता के बाद इसे पर्वतीय क्षेत्र के सभी 11 जिलों को इससे जोड़ा...

Continue Reading
Slider

’’तप और तपस्या’’ का लोकार्पण

हरिद्वार: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’, डॉ0 महेश शर्मा, उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, महामण्डलेश्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि जी व अन्य महानुभावों ने रविवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के त्यागपूर्ण आध्यात्मिक जीवन पर केन्द्रित श्रीमती शोभा त्रिपाठी की औपन्यासिक कृति-’’तप और तपस्या’’ का जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के सान्निध्य में लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंगलाचरण, मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्री ओम बिड़ला, अध्यक्ष लोक सभा ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिय...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 की ताजा रिपोर्ट

उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या 1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 25 जून शाम तक 851617 •आज शाम चार बजे तक बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु 5627 2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 25 जून शायं तक 795212 (हेलीकॉप्टर से 80960 तीर्थयात्री भी शामिल) •शाम चार बजे तक केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु -4845 3-श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 25 जून तक 419837 •शाम 4 बजे तक दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालु- 3254 4-श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 25 जून तक 325035 • आज शायं 4 बजे तक दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालु- 1810 • 25 जून शाम तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग- 1646829 • 25 जून शायंकाल तक श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

विकास योजनाओं के ग्राउंड जीरो पर ‘धनदा’

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय पौड़ी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन सेवा कक्ष, डिजिटल एक्स रे रूम, सी.टी स्कैन, औषधि वितरण केन्द्र, जनरल ओपीडी, नवजात शिशु वार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण वार्डों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात मा0 मंत्री ने आज पाबौ में निर्माणाधीन छात्रावास भवन व निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी ने पैठाणी में निर्माणाधीन टैक्सी पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने आज पौड़ी स्थित जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल आये मरीजों व तीमारदारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। डा0 रावत ने अस्पताल में निर्माणाधीन डायलिसिस केन्द्र की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उ...

Continue Reading