Slider

चंदोला रांई गांव में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने चंदोला रांई गांव में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गौ वंशीय तथा महिष पशुओं को खुरपका, मुहपका रोग से निजात दिलाने हेतु वाहन को हरी झड़ी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालक पशुओं को जीवन से नहीं बल्कि अपने आर्थिकी से जोड़े। कहा कि पशुपालन अपनाकर अपनी आमदनी मजबूत बनाएं। जनपद में लगभग 02 लाख का लक्ष्य रखा गया है, जिसे एक माह के भीतर पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी के गांव में पहुंचे पर ग्रामीण गदगद नजर आए। ग्रामीणों अपनी समस्या भी रखी जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कहा कि समस्त पशुपालक अपने-अपने पशुओं पर खुरपका व मुंहपका का टीकाकरण अवश्य कराएं। जिससे पशु स्वस्थ रहेगा तो आर्थिकी भी मजबूत बन सकेगी। साथ ही...

Continue Reading
Slider

संभागीय परिवहन कार्यालय का अचौक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज संभागीय परिवहन कार्यालय का अचौक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थिति पंजिका, बायोमैट्रिक सहित अन्य वाहन पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने समस्त कार्मिकों को निर्देशित किया कि उपस्थिति पंजिका में प्रतिदिन हस्ताक्षर करना सुनिश्चित करें। इस दौरान पंजिकाओं की सही जानकारी न देने पर जिलाधिकारी ने पटल सहायक का स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी से वाहन फाइलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुरानी वाहनों तथा नए वाहनों की रिपोर्ट एक दिन के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने समस्त अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देशित किया कि बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहें। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी कार्मिक अवकाश पर रहता है तो उसकी अवकाश संबंधित जानकारी पंजिका में दर्ज करें...

Continue Reading
Slider

01 जुलाई, 2022 से 30 सितम्बर, 2022 तक चुगान कार्य पूर्णतः बन्द रहेगा

देहरादून अपर जिलाधिकारी डाॅ0 एस के बरनवाल ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड (बालू, बजरी, बोल्डर) चुगान नीति, 2016 के में वर्णित प्राविधान के अनुसार वर्षाकाल के उपरान्त 01 अक्टूबर से 30 जून, तक की अवधि (चुगान वर्ष) के लिए स्वीकृत खनन पटटो ध् खनन अनुज्ञाओं में खनन संक्रियाए नीति के प्राविधानानुसार संचालित करायी जाये। ऐसे स्वीकृत खनन पटटे जिनकी पर्यावरणीय अनुमति में स्वीकृत खनिज की मात्रा पर्यावरणीय अनुमति में चुगान बन्द होने की निर्धारित तिथि या नीति में चुगान बन्द होने की निर्धारित तिथि से पूर्व समाप्त हो जाता है, तो उन खनन/पटटों में चुगान उक्त तिथि से ही बन्द कर दिया जायेगा। जनपद में 01 जुलाई, 2022 से 30 सितम्बर, 2022 तक चुगान कार्य पूर्णतः बन्द रहेगा तथा आदेशों का उल्लंघन पाये जाने पर निर्धारित अवधि के पश्चात उपखनिज चुगान कार्य अवैध खनन माना जायेगा तथा उत्तराखण्ड उपखनिज परिहार ...

Continue Reading
Slider

पशुओं में होने वाले खुरपका एवं मुंहपका का उन्मूलन करना है

देहरादून सूबे के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी तथा श्री सौरभ बहुगुणा ने आज जनपद के शेरकी (मालदेवता) विकासखंड रायपुर के पंचायतघर प्रांगण परिसर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वृहद खुरपका, मुंहपका टीकाकरण अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत घर परिसर में वृक्षारोपण किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालन को आर्थिकी का मुख्य आधार बनाकर पशु पालकों की आय में वृद्धि करने के सभी प्रयास किये जायेंगे। कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि की चकबंदी हेतु सभी प्रकार के प्रयास किये जाने पर बल दिया गया एवं पलायन रोकने हेतु कृषि, पशुपालन एवं औद्यानिकी को महत्वपूर्ण आधार बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में लगभग 70 महिला पशुपालको एवं 50 पुरुष पशुपालकों ने प्रतिभाग...

Continue Reading
Slider

छापेमारी अभियान जारी

देहरादून जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायतों पर अभियान चलाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को जनपद अवस्थित शराब की दुकानों के अनुज्ञापियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान ने अपने कार्यालय कक्ष में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित दुकानों के सभी अनुज्ञापियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में जारी ‘‘यहां ओवर रेटिंग’’ नहीं होती है के फ्लैक्स को अपने-अपने दुकानों में अनिवार्य रूप से सुस्पष्ट तरीके से चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शराब की किसी भी दुकान पर मुद्रित मूल्य से अधिक पर शराब विक्रय न की जाए। यदि किसी दुकान पर ओवर रेटिंग पाई जाती है तथा बैनर/पोस्टर चस...

Continue Reading