Slider

मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज मास्टर प्लान में प्राकृतिक विरासत को सहेजने की पहल, ग्रीन देहरादून की दिशा में कदम, नदी, जंगल और हरियाली बचाने की योजना डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मास्टर प्लान पर मंथन, अंतिम रूप देने के निर्देश राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान 2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस मास्टर प्लान को जनभागीदारी आधारित, पर्यावरण संतुलित और आधुनिक शहरी जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मास्टर प्लान ...

Continue Reading
Slider

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण

आशारोडी से गढ़ीकैंट तक डीएम का ग्राउंड जीरो निरीक्षण, हर व्यवस्था की बारीकी से जांच साफ सुथरे और व्यवस्थित मार्ग के लिए प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महेन्द्र ग्राउंड तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सड़क मार्ग पर सभी आवश्यक सुधार कार्य तत...

Continue Reading
Slider

समय से पहले सड़कों का कायाकल्प

समय से पहले सड़कों का कायाकल्प: दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की रफ्तार” राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से बदली ग्रामीण परिवहन व्यवस्था की तस्वीर जनपद पौड़ी गढ़वाल में राज्य सरकार की जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता के तहत विद्युत, पेयजल, शिक्षा के साथ-साथ मोटर मार्गों के विकास कार्यों में भी उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी के निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रभावी निगरानी के साथ लोक निर्माण विभाग द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में तीव्र गति से कार्य करते हुए लोगों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुलभ बनाया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिल रही है, बल्कि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अधिशासी अभियंता लोनिवि बैजरो लोकेश सारस्वत ने बताया कि थलीसैंण क्षेत्र के अंतर्गत मैखुली-देवराड़ी-गणतखाल मोटर मार्ग का 2.87 किमी लंबा स...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण देहरादून में पार्कों के विकास कार्यों का शिलान्यास “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास 1400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा ...

Continue Reading
Slider

श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रावल ने भगवान केदारनाथ जी की कृपा एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की और कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी यात्रा सीजन को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। भेंट के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन तथा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए उनके मार्गद...

Continue Reading