देहरादून: राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के लिए मतदान एवं मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान और सुरक्षा दलों की तैनाती आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोस्टल बैलेट के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थलों में भी स्टॉल लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कंट्रोल रूम्स को निर्धारित समय पर सक्रिय कर दिया जाए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया देर तक चलने की दशा में सभी मतदान केंद्रों में लाइट की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को मतदान केंद्रों में दिव्याग...
Continue ReadingCategory: Slider
उत्तराखंड यूसीसी पोर्टल के लिए सफल मॉक ड्रिल आयोजित देहरादून: उत्तराखंड सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने आज उत्तराखंड यूसीसी पोर्टल के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह मॉक ड्रिल पोर्टल के आधिकारिक लॉन्च से पहले उसकी संचालन क्षमता को परखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभ्यास के दौरान, 3,500 से अधिक नागरिकों (डमी प्रविष्टियों) ने पोर्टल पर पंजीकरण किया, और लगभग 200 डमी आवेदनों पर उप-पंजीयकों और पंजीयकों द्वारा कार्रवाई की गई। इसके अलावा, 7,728 अधिकारी आईडी सफलतापूर्वक बनाई गईं। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यूसीसी पोर्टल की लॉन्चिंग से जुड़े तकनीकी अवरोधों और संचालन से जुड़ी चुनौतियों की पहचान करना था, जिसे अभ्यास के दौरान सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया। नागरिक मॉड्यूल, विशेष रूप से आधार-सक्षम पंजीकरण प्रक्रिया में, कुछ मामूली तकनीकी समस्याओं की पहचान की गई। इस...
Continue Readingदेहरादून : सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड श्री राहुल कुमार गोयल ने नागर स्थानीय निकाय के सामान्य निर्वाचन के मतदान के लिए निर्धारित अंतिम समय से 48 घंटे पूर्व दिनांक 21 जनवरी, 2025 सायं 5 बजे से प्रचार प्रसार एवं सार्वजनिक सभाओं के आयोजन को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों एवं प्रेक्षकों को पत्र के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि 23 जनवरी, 2025 को होने वाले मतदान में प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार व सार्वजनिक सभा आदि का आयोजन दिनांक 21 जनवरी, 2025 को सायं 05ः00 बजे के बाद नहीं किया जाएगा। सचिव श्री गोयल ने बताया कि प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पूर्व से प्रसारित किया जा रहे किसी ऐसे विज्ञापन को प्रसारित किया जा सकता है, जिसमें आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किया गया हो, किंतु इसमें ऐसी कोई निर्वाचन संबंधी बात ना हो जिससे निर्वाचन के परिणामो...
Continue Readingआज शाम पांच बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, आदेश जारी पौड़ी: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेेकर शरू हुआ प्रचार मंगलवार यानि आज शाम पांच बजे थम जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव की 23 जनवरी को मतदान व 25 जनवरी को मतगणना होनी है। उन्होंने कहा कि मतदान के 48 घंटे पूर्व किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार, सार्वजनिक सभा व अन्य का आयोजन नहीं किया जाएगा।
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 55 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें राजस्व, एमडीडीए, पुलिस, विकास विभाग, जल संस्थान, विद्युत आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस शिकायत पर निस्तारण में समय लग रहा है तथा जिनका निस्तारण जिला स्तर से संभव नही की सूचना सम्बन्धित को प्रेषित की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण कार्यवाही को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। झुग्गी झोेपड़ी के बच्चों को निशुल्क शिक्षा हेतु डीएम ने सीएसआर फंड से रू0 1 लाख मौके पर किए स्वीकृत, बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु दी जाएगी हरसंभव सहायताः डीएम जनसुनवाई में प्रेमनगर निवासी दिव्यांग महिला नीतू रानी ने अपने अनुरोध में बताया कि
Continue Reading
