Sliderउत्तराखंड

कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें

जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देते हुए शीघ्र पूर्ण करें: डीएम जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यों को तत्काल गति देकर शीघ्र पूरा करें। मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में हर घर जल योजना के तहत जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है उनसे प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने और सम...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य विकास और शीतकालीन यात्रा पर हुई चर्चा दिल्ली दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री से अपनी मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी साझा की दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस भेंट में राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने राज्य में खेलों के आयोजन के लिए चल रही तैयारियों और इससे युवाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में भी चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य में पर्यटन, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित वि...

Continue Reading
Slider

अगले 20 दिन में 75 प्रतिशत से अधिक प्रगति लाना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम

अगले 20 दिन में 75 प्रतिशत से अधिक प्रगति लाना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने रोका पांच अधिकारियों का वेत जिलाधिकारी ने ली जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिला योजना में धीमी प्रगति के चलते जिलाधिकारी ने लोनिवि लैंसडौन, वैकल्पिक ऊर्जा, कृषि, उद्यान विभाग के अधिकारियों के माह जनवरी के वेतन आहरण पर रोक लगाई जबकि सेवायोजन विभाग द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं करने व जिला योजना में कम प्रगति पर माह जनवारी के वेतन आहरण पर रोक लगाई। मंगलवार को आयोजित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जिला योजना में धीमी प्रगति के चलते पांच विभागों क...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंत्रालय द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी सीएसआर के लिए प्रोजेक्ट भेजने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद दिया।

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

सीएमओ डॉ संजय जैन पहुंचे लाखामंडल

भ्रमण के तीसरे दिन मानथात, क्वांसी और लाखामंडल पहुंचे सीएमओ डॉ संजय जैन चिकित्सा सुविधाओं का किया मूल्यांकन, कमियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ संजय जैन ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन चकराता के दूरस्थ चिकित्सा केंद्रों का निरीक्षण किया। वे भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानथात, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्वांसी और स्वास्थ्य उपकेंद्र लाखामंडल पहुंचे और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। स्वास्थ्य केंद्रों में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। सीएमओ द्वारा उपस्थित जन समुदाय से भी वार्ता की गई, जिसमें जानकारी मिली कि केंद्रों में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि केंद्र में ILR खराब है, जिसे मरम्म...

Continue Reading