Slider

रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के दायित्व में आंशिक फेरबदल

पौड़ी गढ़वाल: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) डॉo आशीष चौहान ने निकाय चुनाव हेतु नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के दायित्व में आंशिक फेरबदल किया है। आदेश के अनुसार नगर पंचायत थलीसैण में अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी धुमाकोट रेखा आर्य के स्थान पर अधिशासी अभियंता लोनिवि धुमाकोट अरुण कुमार को नियुक्त किया है। नगर निगम कोटद्वार में वार्ड संख्या 37 से 40 तक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहायक अभियंता निर्माण शाखा जल निगम कोटद्वार सुनील कुमार के स्थान पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, कोटद्वार भगवान दास को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत स्वार्गाश्रम जौंक में वार्ड संख्या 01 से 04 तक सहायक अभियंता लोनिवि यमकेश्वर अनुज चौहान के स्थान पर सहायक अभियंता लोनिवि यमकेश्वर राहुल आर्य को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर निगम श्रीनगर में...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है। राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है। और ड्रग्स माफिया और तस्करों को जेल में डालना है। यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना है।

Continue Reading
Slider

सीएम के निर्देश पर एक्शन

डाक्टरों की टीम ने गैरसैंण ब्लॉक के सारकोट जाकर शहीद की माताजी का किया स्वास्थ्य परीक्षण, किया उपचार जानकारी मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए थे निर्देश मंगलवार को गैरसैंण ब्लॉक के सारकोट के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि शहीद बसुदेव सिंह की माताजी श्रीमती माहेश्वरी देवी का स्वास्थ्य खराब है। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों की एक टीम सारकोट भेजी। जहां डॉ राजेश गैडी व डॉ ज्योति ने शहीद की माताजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस संबंध में नियमित फॉलोअप करने को कहा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा है कि जरूरत हुई तो जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सारकोट भेजी जाएगी।

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

सीओपीडी बीमारी के प्रति किया जागरूक

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने सीओपीडी बीमारी के प्रति किया जागरूक, विश्व भर में मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण देहरादूनः मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने सीओपीडी बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को ब्व्च्क् (क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के बारे में जानकारी देना, समय पर इलाज कराने के महत्व को समझाना और फेफड़ों से संबंधित बीमरियों के प्रति जागरूक करना था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. वैभव चाचरा ने बताया कि देहरादून में बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियॉ, खासकर कि सीओपीडी में वृद्धि हो रही है। सीओपीडी एक दीर्घकालिक रोग है जो धीरे-धीरे विकसित होता है और समय के साथ मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। अगर इसका सही समय पर उपचार नहीं कराया गया, तो मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। ...

Continue Reading
Slider

निर्धारित शर्तों के अनुसार करना होगा सफाई कार्य: डीएम

सफाई व्यवस्था को केवल बिजनेस न समझे कंपनियां, लोगों के स्वास्थ्य/ जीवन से जुड़ा है यह विषय: डीएम अनुबंध को मजाक न बनाए कंपनियां, निर्धारित शर्तों के अनुसार करना होगा सफाई कार्य, नहीं तो लौटाया जाएगाः डीएम बाकी कंपनियों को सुधार हेतु दिए आखिरी 15 दिन, सुधार न दिखा तो 53 वार्डों के लिए भी करदी जाएगी टेंडर प्रक्रिया शुरू शीशमबाड़ा प्लांट से कूड़ा निस्तारण न होने पर संबंधित कंपनियों पर पुनः भारी अर्थदंड के निर्देश, कंपनियों के एमडी को किया तलब उपस्थित न होने पर होगी टर्मिनेट की कार्रवाई देहरादून: जिलाधिकारी/ प्रशासक नगर निगम सविन बंसल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय कक्ष में शहर की सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कंपनियों को सख्त शब्दों में कहा कि कूड़ा उठान व्यवस्था को केवल बिज़नेस ना समझे यह लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवन से जुड़ा

Continue Reading