पौड़ी गढ़वाल: 09 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम सादगी से मनाये जाएंगे। कहा कि अल्मोड़ा जिले के मार्चला में बिते सोमवार को हुए बस हादसे के कारण मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि राज्य स्थापना दिवस के पूर्व संध्या 08 नवम्बर व 09 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रयों का आयोजन नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के पूर्व संध्या 08 नवम्बर को सेवा और स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने नगर क...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नैनीताल में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा कर वहां की शैक्षिक व्यवस्था, सैन्य प्रशिक्षण एवं उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रशासन व सैन्य अधिकारियों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही उन्होंने सैनिक स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातीचत कर उनसे शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने नैनीताल में सैनिक स्कूल घोडाखाल का भ्रमण कर वहां के शैक्षणिक एवं सैन्य प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों के बारे में जाना। साथ ही स्कूल प्रबंधन व सैन्य अधिकारियों से स्कूल संचालन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। डॉ. रावत ने बताया कि सैनिक स्कूल भ्रमण के दौरान उन्होंने शिक्षा से जुड़े विभिन्न प...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब उत्तराखण्ड निवास के लोकार्पण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रह हैं। उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का समावेश किया गया है। उत्तराखण्ड की अद्वितीय कला की छाप उत्तराखण्ड निवास संजोये हुए है। इसकी दीवार पारंपरिक रूप से पहाड़ी शैली के सुंदर पत्थरों से निर्मित है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत करने का का कार...
Continue Readingश्री केदारनाथ धाम यात्रा का सफल एवं व्यवस्थित संचालन करने के बाद अब जिला प्रशासन धाम एवं यात्रा मार्ग की स्वच्छता व्यवस्था में जुट गया है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन एवं निगरानी में केदारपुरी सहित पैदल यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक कचड़ा, जैविक कूड़ा एवं वेस्ट मैटीरियल का निस्तारण जाएगा। जिला प्रशासन की मंशा है कि पर्यावरण को होने वाले अनावश्यक नुकसान को कम किया जा सके साथ ही बर्फबारी से पहले सभी वेस्ट मैटीरियल निस्तारित हो जाए जिससे अनावश्यक गंदगी कहीं भी न फैले एवं अगले वर्ष यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था पहले से दुरुस्त रहे। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2024 को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार द्वारा किए गए कार्यों की लगातार प्रशंसा हो रही है। यात्रा मार्ग एवं यात्रा को सुगम एवं सफल बनाने के लिए इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा किए...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने छतरीधार स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप वेयर हाउस में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा डबल लॉक, फायर अलार्म, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य को चेक करते हुए संतुष्टि व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह व अन्य उपस्थित थे।
Continue Reading
