Slider

जलसंरक्षण, कृषि, उद्यान एवं रोजगारपरक योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

देहरादून, प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मंथन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति द्वारा जिला योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद के लिए कुल प्रस्तावित परिव्यय 9948.10 करोड़ धनराशि का अनुमोदन किया गया। बैठक में माननीय मंत्री द्वारा जिला योजना 2023-24 के कार्यों/प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को जलसंरक्षण, कृषि, उद्यान एवं रोजगारपरक योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहा कि जंगलों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने हेतु मानव को वनों एवं जंगलों से जोड़ा जाना आवश्यक है, इसके लिए वन पंचायतों में वन भूमि पर काश्त किये जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों /समिति के सदस्यों की मांग पर वन विभाग क्षेत्रान्तर्गत मार्गों के सुधारीकरण हेतु वन विभाग के अधिकारियों आवश्यक दिशा-नि...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की 50 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री ने सड़कों, पैदल मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों, की मरम्मत हेतु स्वीकृत की 50 करोड़ की धनराशि। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आपदा मद के तहत होने वाले कार्यो के लिए रू.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से सभी जिलों में क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों आदि के कार्य किए जाएंगे। स्वीकृत धनराशि के तहत सड़कों के लिये लोक निर्माण विभाग को 30 करोड़ तथा पेयजल के लिये 20 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आसन्न मानसून सीजन को देखते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिए जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। पैदल मार्गों और पुलियाओं की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। यह भी अनिवार्य रूप से देख लिया जाए कि पेयजल लाइनें और सिंचाई नहरें चालू हालत में हैं या नहीं।

Continue Reading
Slider

विधायक बोले, जल संरक्षण अभियान को बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण सभी की जिम्मेदारी विधायक रुद्रप्रयाग जल संरक्षण अभियान के तहत जनपद में आयोजित जल उत्सव कार्यक्रम विधायक रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में जलागम, वन विभाग एवं संबंधित विभागों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पुनाड़ गदेरे से समीप सुजुगीबगड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों फलदार, एवं चारापत्ती पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी ने कहा कि वर्तमान समय में जल स्तर लगातार घट रहा है, जो कि बेहद गंभीर समस्या है। इस समस्या से निजात पाने के लिए सभी की सहभागिता से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिशा- निर्देशन में देशभर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ग्राम स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ज...

Continue Reading
Slider

भारत सरकार की टीम ने किया निरीक्षण

शुक्रवार को क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद देहरादून में भारत सरकार से आये दो सदस्यीय निरीक्षण दल द्वारा आयुष्मान अरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ में का परामर्श निरीक्षण किया गया। दल में डॉ0 निधि शुक्ला एवं डॉ0 रुचि गुप्ता शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान दल द्वारा मानकानुसार स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद सेवा प्रदाता कार्मिकों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से वार्तालाप किया तथा केन्द्र में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी ली। जन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु दल द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र कर्मियों को विशेष सलाह एवं परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर क्वालिटी एश्योरेंस के राज्य नोडल डॉ0 मुकेश राय, पीएचसी बालावाला की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रीता भण्डारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्र...

Continue Reading
Slider

अब यात्री बेधड़क जाएंगे दर्शनार्थ, कोई रोक टोक नहीं

चारधामों में दर्शन हेतु यात्रियों की दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त -मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में गढ़वाल आयुक्त/अध्यक्ष, चारधाम यात्रा प्रशासन ने लिया निर्णय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल आयुक्त/अध्यक्ष, चारधाम यात्रा प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारों धामों के दर्शन हेतु निर्धारित की गई सीमा को समाप्त करने का निर्णय लिया है। गढ़वाल आयुक्त /अध्यक्ष, चारधाम यात्रा प्रशासन श्री विनय शंकर पांडेय ने बताया है कि वर्तमान में चारों धामों में भीड़ सामान्य होने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनहित में यह निर्णय लिया गया है कि यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारो धामों के दर्शन के लिए जो कोटा निर्धारित किया गया था, उसे समाप्त करते हुए अब यात्री ऋषिकेश एवं हरिद्वार के रजिस्ट्रेशन काउन्टर में स्वं...

Continue Reading