Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

पीएम-श्री योजना के द्वितीय चरण में 84 विद्यालयों को दी मंजूरी

सूबे में पीएम-श्री योजना के तहत 225 स्कूल चयनित केन्द्र सरकार ने द्वितीय चरण में 84 विद्यालयों को दी मंजूरी शिक्षा मंत्री डा. रावत ने जताया पीएम व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का आभार देहरादून, प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) के तहत दूसरे चरण में प्रदेश के 84 विद्यालयों का चयन किया गया है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने इन विद्यालयों में ढांचागत विकास एवं नवाचारी गतिविधियों के लिये 61.19 करोड़ की मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही प्रदेश में पीएम-श्री योजना के अंतर्गत कुल 225 विद्यालयों का चयन किया जा चुका है। जिस पर प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का आभार जताया। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर...

Continue Reading
Slider

विवाहिता की मौत, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

श्रीनगर में 34 वर्षीय विवाहिता की मौत, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, महिला आयोग में लगाई न्याय की गुहार आरोपी को शीघ्र अति शीघ्र कस्टडी में लिया जाये, संवेदनशील प्रकरण की जांच में न छूटे कोई भी पहलू - कुसुम कण्डवाल श्रीनगर में एक 34 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के परिजनों द्वारा शिकायत मिलने पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। शिकायत में मृतका के परिजनों ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल को बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 2012 को ग्राम ओडियारी, पो० काण्डाखाल जिला पौडी गढ़वाल निवासी राजेश कुमार के साथ हुआ था। राजेश कुमार मेरी बेटी व तीन बच्चों के साथ नागेश्वर गली श्रीनगर में किराये पर रहता है। राजेश कुमार शादी के कुछ समय से ही मेरी पुत्री से अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। और पैसो की मांग करता था। शराब पीने के कारण वह कई बार...

Continue Reading
Slider

जनपदों में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की जाए

क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की दैनिक आधार पर तैयार की जाए रिपोर्ट आपदा के दृष्टिगत सभी जनपदों में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की जाए सचिव, पेयजल श्री शैलेश बगोली ने सचिवालय में प्रदेश में मानसून के दृष्टिगत पेयजल विभाग द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर सचिव पेयजल श्री रणवीर सिंह चौहान सहित पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारी उपस्थित थे। सचिव, पेयजल द्वारा निर्देश दिये गये कि प्रदेश में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की दैनिक आधार पर रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाय। क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत की सूचना उपलब्ध कराये जानें के साथ जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिवीजनों को समय पर मरम्मत हेतु पर्याप्त आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश उन्होंने दिये। उन्होंने पिछले 03 सालों के अनुभव के आधार पर संवेदनशील डिवीजन में अतिरिक्त मानव संसाधन एवं सामग्री...

Continue Reading
Slider

मानसून सीजन को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि मानसून अवधि के दौरान दैवीय आपदा की घटनाएँ यथा बादल फटना, भूस्खलन, सड़कों/मार्गों पर जलभराव एवं आवासीय परिसरों में वर्षा का पानी घुसने इत्यादि की स्थिति में विभागीय अधिकारियों का तत्काल मौके पर राहत व बचाव हेतु उपस्थित रहना अनिवार्य है। जिलाधकारी ने अवगत कराया है कि मानसून अवधि 30 सितम्बर, 2024 तक सम्बन्धित समस्त विभागों के जनपद एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को विषय परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी प्रकार का अवकाश देय नहीं होगा। अपरिहार्य स्थिति में मुख्यालय छोड़ने से पूर्व जिलाधिकारी की अनुमति ली जानी अनिवार्य होगी। जिलाधिकारी ने आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव के दृष्टिगत संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग- लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, विद्युत, जल संस्थान, जल निगम, नगर निगम, नगर पालिका, नगर...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के लिए 06 जुलाई से चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर खिलाड़ियों का चयन करने हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। गुरूवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खिलाड़ियों के चयन, प्रशिक्षण और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य जनपद के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना और उन्हें प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने जि...

Continue Reading