Slider

सूबे में काउंसलिंग से होंगे शिक्षकों के तबादले

सूबे में काउंसलिंग से होंगे शिक्षकों के तबादले विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दी मंजूरी कहा, शिक्षकों की सुविधा व पादर्शिता से होंगे स्थानांतरण देहरादून, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के तबादले काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किये जायेंगे। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान कर दी है। तबादलों में काउंसलिंग प्रक्रिया की मंजूरी मिलते ही विभाग शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के स्थानांतरण काउंसलिंग के माध्यम से किये जायेंगे। इस संबंध में विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। जिसका शासनादेश जारी होते ही शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। उन्होंने विभागीय ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी से मिले स्टेट प्रेस क्लब के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पत्रकार कल्याण कोष के कॉर्पस फण्ड की धनराशि बढ़ाने का अग्रह किया। जिससे प्रदेश के पत्रकारों का उचित पेंशन भी मिल सके। उन्होंने स्टेट प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी, टिहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे, स्टेट प्रेस क्लब कोर कमेटी के सदस्य संजय तलवाड़, चंद्रशेखर जोशी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ,मनोज ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार का आयोजन

भवन मानचित्रों के लंबित प्रकरणों का समाधान समय पर करें अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरबार पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशन पर जिला प्राधिकरण में लंबित, विचाराधीन भवनों के मानचित्रों के संबंध में अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लंबित भवनों के मानचित्रों को लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। बुधवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न लोगों ने भवनों के मानचित्रों को लेकर अपनी-अपनी समस्याएं बताई। जिसका संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता जिला विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि जिन लोगों के लंबित प्रकरण हैं उनका निस्तारण समय पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मानचित्रकारों को भी निर्देशित किया भवनों का मानचित्र नियमानुसार बनाना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को परेशानियो...

Continue Reading
Slider

शासनः मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं के सम्बन्ध में प्रत्येक विभाग की अलग -अलग समीक्षा की जाएगी मुख्य सचिव ने सभी विभागों को इस सम्बन्ध में अपनी तैयारियां समय से पूरी रखने के कड़े निर्देश दिए किसी भी प्रकार के विलम्ब, लापरवाही या अपूर्ण तैयारी ना करने की सख्त हिदायत दी विधानसभा चम्पावत हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई कुल 174 घोषणाओं में 111 पूर्ण कर ली गई हैं अपूर्ण घोषणाओं पर तत्परता से कार्यवाही के निर्देश मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी विभागीय सचिवों को कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि जल्द ही मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं के सम्बन्ध में प्रत्येक विभाग की अलग -अलग समीक्षा की जाएगी। मा0 मुख्यमंत्री जी घोषणाओं के सम्बन्ध में एक दिन में मात्र एक ही विभाग की विस्तृत व गहन समीक्षा की जाएगी। सीएस ने सभी विभागों को इस सम्बन्ध में अपनी सभी तैयारियां समय स...

Continue Reading
Slider

प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मां के सम्मान में किया वृक्षारोपण

सैन्यधाम से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुवात। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मां के सम्मान में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम स्थल गुनियाल गांव देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मां के सम्मान में आवला के पौधे का रोपण कर वृक्षारोपण किया और "एक पेड़ मां के नाम" के अभियान की सैन्य धाम से शुरुवात की। अभियान के तहत सैन्यधाम स्थल में 200 से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अधिक से अधिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रदेशवासियों से अपील की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा जिस प्रकार जलवायु पर...

Continue Reading