प्रदेश के वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना“ के क्रियान्वयन के लिए गठित मंत्री मंडलीय उप समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने कहा कि बैठक में “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना“ के तहत प्रदेशभर में एकल महिलाओं की कुल संख्या एवं योजना के तहत एकल महिलाओं को मिलने वाले स्वरोजगार के निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग से प्राप्त होने वाले अतिरिक्त शुल्क को खेल, गौशाला एवं महिला कल्याण के लिए दिया जाना था। मंत्री ने कहा कि आबकारी विभाग से मिलने वाली धनराशि का 10 करोड़ रूपया “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए निर्धारित किया गया है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर ...
Continue ReadingCategory: Slider
मानसून अवधि के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर रोक जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश पौड़ी गढ़वाल। आगामी मानसून अवधि के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्णय मानसून के दौरान संभावित आपदाओं और आकस्मिक स्थितियों के कुशल प्रबंधन और नियंत्रण हेतु लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान जनपद में प्रभावी सेवा सुनिश्चित करने और नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों की पूर्ण उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से पालन करें और किसी भी प्रकार की आकस्मिकता के लिए तत्पर रहें। कहा कि अतिआवश्यक कार्य पड़ने पर संबंधित अधिकारी बिना अनुमति लिए मुख्यालय ना छोड़ें। कहा कि इस आदेश का पालन न करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्...
Continue Readingकंट्रोल रूम में चाक-चौबंद रहें व्यवस्थाएं-रूहेला उपाध्यक्ष राज्य सलाहकार समिति ने मानसून को लेकर जिलों की तैयारियों की समीक्षा की देहरादून। आगामी मानसून सीजन को लेकर सोमवार को उपाध्यक्ष राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग श्री विनय रूहेला ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ही विभिन्न जिलों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी जिलों को मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं को लेकर सभी तैयारियों को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर उन्होंने ऊधमसिंह नगर जिले एडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों को डाक्टरों, दवाइयों, फार्मासिस्टों, एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है, इसलिए सभी जनपद आम जनमानस को जागरूक करें। आपदा संबंधी एलर्ट और स...
Continue Readingदेहरादून, 01 जुलाई 2024 प्रदेश के नौनिहालों को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग में टीचिंग शेयरिंग व्यवस्था शुरू की जायेगी। इसके लिये राज्य में संचालित विभिन्न बोर्डों के बीच शीघ्र ही अनुबंध किया जायेगा, जिसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार के लिये सीबीएससी द्वारा राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों के तनाव को कम करने के उद्देश्य से बस्ते का बोझ करने के साथ ही प्रदेश के समस्त विद्यालयों में माह में एक दिन बैग फ्री डे निर्धारित करने के लिये विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित विभिन्न शिक्षा बोर्डों के अधिकारि...
Continue Readingविकास भवन सभागार में आयोजित किया गया जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम विभिन्न विभागों से संबंधित 15 शिकायतें दर्ज। 08 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को दिए शीघ्र निराकरण के निर्देश रुद्रप्रयाग: मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 15 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें पेयजल, सड़क विद्युत, शिक्षा आदि समस्या दर्ज की गई, जिसमें 08 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। आयोजित जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पिल्लू लता देवी ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि गांव में विद्युत खंबों एवं झूलते विद्युत तारों से हमेशा अप्रिय घटना का अंदे...
Continue Reading
