Slider

नए कानून न्याय की अवधारणा को करेंगे मजबूत : मुख्यमंत्री

देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में किया औपचारिक शुभारंभ। नए कानून न्याय की अवधारणा को करेंगे मजबूत : मुख्यमंत्री। अनुशासन, निष्पक्षता और न्याय हमारे देश की पुरानी परंपरा । देश को नई दिशा दिखाने का कार्य करेंगे नए कानून: सीएम धामी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भारतीय न्याय व्यवस्था में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का राज्य में औपचारिक शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण देश में आज से तीन नए अपराधिक कानून - भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023" लागू हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तीन नए कानूनों पर आधारित I.O एप्लीकेशन का शुभारंभ एवं विवेचक पुलिसकर्मियों को टैबलेट वितरित किए। इस अवसर पर मु...

Continue Reading
Slider

सरलीकरण और पारदर्शी खनन नीति से भर रहा सरकार का खजाना

सरलीकरण और पारदर्शी खनन नीति से भर रहा सरकार का खजाना -खनन नीति में पारदर्शिता से सरकार ने पिछले वर्ष कमाए 645 करोड़ -इस वित्तीय वर्ष के तीन माह में अभी तक मिल चुका रिकॉर्ड 270 करोड़ का राजस्व -नीति में सरलीकरण, ई निविदा, ई नीलामी और राजस्व वसूली से बढ़ रहा राजस्व -सरकार की नई खनन नीति से अवैध खनन के परिवहन, भंडारण पर लगी प्रभावी रोक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का सरलीकरण से समाधान मंत्र और पारदर्शी खनन नीति का असर राज्य के खनन विभाग पर दिख रहा है। पिछले लंबे समय से राजस्व लक्ष्य के आधे में हांफने वाले खनन विभाग ने इस साल पहली तिमाही में ही पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ कर 270 करोड़ की रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त की है। यह अवैध खनन के परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक और खनन पट्टों के आवंटन में ऑनलाइन व्यवस्था से संभव हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार राज्य के राजस्व ...

Continue Reading
Slider

सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा पड़ा होने पर नाराजगी जाहिर

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा तेजबारिस के दौरान जलभराव एवं नालियों की सफाई कार्यो का राजपुर रोड से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, रिंग रोड से जोगीवाला हरिद्वार बायपास रोड से चंद्रबनी तक निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों एवं सफाई कार्याे का जायजा लिया। चन्द्रबनी चोईला में नालों की सफाई कार्य पूर्ण न होने तथा सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा पड़ा होने पर नाराजगी जाहिर करते अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सम्बन्धित अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सहस्त्रधारा रोड पर निर्माणधीन स्थलों पर लोनिवि के अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को नाली, नालों की सफाई को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने चंद्रबनी चोइला में नाली सफाई कार्याे का निरीक्षण किया। इस दौरान आमजनमानस द्वारा बताये गये स्थलों का निरीक्षण करते हुए, कूड़े का उचित निस्तार...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए समस्या या शिकायत जिस विभाग से सबंधित है, शीघ्र सबंधित विभाग को भेजकर उस पर की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली जाय। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिस समस्या का समाधान थाना, तहसील एवं जिला स्तर पर हो सकता है, वे समस्याएं अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर न आये। इस प्रकार की शिकायते आने पर उन्होंने सबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आर्थिक सहायता, विद्युत, जमीन से संबंधित मामलों एवं अन्य समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिय...

Continue Reading
Sliderअपराध

NEET: पेपर लीक का मुख्य आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

NEET: पेपर लीक का मुख्य आरोपी देहरादून से गिरफ्तार इन दिनों नीट परीक्षा में हुई धांधली के कारण राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी व उसके कर्ताधर्ताओं की थू थू हो रही है। पुलिस व जांच एजेंसियां एक्शन में जुटी हैं। इसी कड़ी में परपंच के मुख्य आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति जिसका नाम गंगाधर बताया जा रहा है उसे पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तर किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गंगाधर पिछले दिनों देहरादून घूमने आया था। सीबीआई ने उत्तराखंड पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। गंगाधर बिहार के कुछ लोगों के संपर्क में था और उस पर आरोप है कि उसने पेपर लीक कराने में मुख्य भूमिका निभाई। इस मामले में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक एफआईआर सीबीआई ने दर्ज की थी। इसके बाद से मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है।

Continue Reading