Slider

जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती है तो एनडीआरएफ की ली जाएगी मदद

जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती है तो एनडीआरएफ की ली जाएगी मदद जनपद में तैनात हुए एनडीआरएफ के 50 कार्मिक जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने वन विभाग और एनडीआरएफ के कार्मिकों के साथ जंगलों में लग रही आग को रोकने के लिए बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर वनाग्नि की ज्यादा घटनाएं हो रही हैं वहां एनडीआरएफ की तैनाती करने का निर्णय भी लिया गया है। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि पिछले कई दिनों से जंगलों में लगी आग बारिश होने से नियंत्रित हुई है। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग फिर से देखने को मिलती है तो वन विभाग के अलावा एनडीआरएफ की तैनाती की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में एनडीआरएफ उधम सिंह नगर की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती हैं तो उन क्षेत्रों में आग पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की मदद ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश से पूर्व तीन दिन तक वायुसेना ...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने नमामि गंगे की बैठक ली

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष से वर्चुअल माध्यम से नमामि गंगे की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रीनगर, कोटद्वार व जोंक में गंगा वाटिका बनाने के लिए प्रस्ताव बनाते हुए 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत कराने के निर्देश दिये। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण प्रोपर तरीके से करें, जिससे कूड़ा नदी-नालों में जाने से बच सके। उन्होंने खंड विकास अधिकारी पाबौ को निर्देश दिये कि नयार नदी में जिन लोगों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है उन्हें चिन्हित करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सक्त चेतावनी देते हुए कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए गंभीरता से कार्य करें। कहा कि जिस क्षेत्र में कूड़ा जगह-जगह फैला हुआ है उसे तत्काल वहां से उठाकर उसका निस्तारण करें...

Continue Reading
Slider

किसी भी स्तर की लापरवाही नहीं की जायेगी बदार्शत

मेन्टल हैल्थ पॉलिसी पर प्राधिकरण की सख्ती के बाद 97 मानसिक स्वास्थ्य संस्थानो एवं नशा मुक्ति केन्द्रो ने कराया पंजीकरण राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित होने वाले हैल्थ कैम्पों में शामिल रहेंगे मैन्टल हैल्थ के विशेषज्ञ, हल्द्वानी में जल्द खुलेगा नशा मुक्ति केंद्र स्वास्थ्य सचिव की सख्त हिदायत मेन्टल हैल्थ पॉलिसी को लेकर किसी भी स्तर की लापरवाही नहीं की जायेगी बदार्शत देहरादून। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आज राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सचिव डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की इस समीक्षा बैठक में पिछले कार्यों की प्रगति व भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुआ। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ आर राजेश कुमार ने अधिकारियों-कर्मचारिय...

Continue Reading
Slider

CMO ने ट्रांजिट कैंप चिकित्सालय में परखी स्वास्थ्य सुविधाएं

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप चिकित्सालय में परखी स्वास्थ्य सुविधाएं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गुरूवार को ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप चिकित्सालय में पहुंच कर तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्थापित चिकित्सालय में तीर्थयात्रियों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण सुविधाएं व ओपीडी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। चिकित्सालय में आवश्यक औषधि उपकरण, जांच सुविधाओं व आवश्यक दवाओं की आपूर्ति की गयी है। चिकित्सालय परिसर में यात्रा के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश होर्डिंग के रूप में चस्पा किये गये हैं। चिकित्सालय संबंधी साइनेज विभिन्न भाषाओं में चस्पा किये गये हैं। इसके साथ ही आर0टी0ओ0 कार्यालय ऋषिकेश में एक स्वास्थ्य जांच टीम तैनात की गयी है, जो चारधाम यात्रा में जाने वाले सभी वाहनचालकों का नेत्र परीक्षण का कार्य क...

Continue Reading
Slider

औचक निरीक्षण: ड्यूटी से नदारद स्टाफ का वेतन रोकने के दिए आदेश

सी0एम0ओ0 देहरादून डॉ० संजय जैन ने किया चिकित्सा इकाईयों का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ संजय जैन ने गुरुवार को जनपद की विभिन्न चिकित्सा इकाईयों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। वे प्रातः 9.00 बजे डोईवाला ब्लॉक के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधली पहुंचे, जहां समस्त स्टाफ ड्यूटी से नदारद मिला। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानियावाला का निरीक्षण किया। यहां भी चिकित्सक, ए0एन0एम0 और सफाई कर्मी अनुपस्थित पाये गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीपोखरी के निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित मिले। निरीक्षण किये गये स्वास्थ्य केंद्रों पर लापरवाही पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है और उन्होंने हिदायत दी है कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ...

Continue Reading