काशीपुरः भारत के अग्रणी बी-स्कूल, भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर, आईआईएम काशीपुर ने विभिन्न कार्यक्रमों के तहत इस वर्ष स्नातक होने वाले 438 छात्रों को डिग्री प्रदान की। केपीएमजी इंडिया के सीईओ यज्दी नागपोरवाला ने 10 छात्रों को उनके संबंधित पाठ्यक्रमों में उनके प्रदर्शन के लिए पदक वितरित किए। छात्रों को संबोधित करते हुए, येज़दी नागपोरवाला ने कहा, “आज एक दुर्लभ और महत्वपूर्ण अवसर है। आइए गर्वित माता-पिता के अटूट समर्थन और सम्मानित संकाय के समर्पण को मान्यता देते हुए, प्रत्येक स्नातक को हार्दिक बधाई दें। कहा, “जैसे ही आप दुनिया में कदम रखते हैं, शिक्षा के गहन महत्व और इसके द्वारा पैदा किए जाने वाले मूल्यों को याद रखें। सफलता निरंतर सीखने, कड़ी मेहनत और अनुकूलनशीलता के माध्यम से अर्जित की जाती है। चुनौतियों से कभी भी पीछे न हटें। संस्थान ने अपने 11वें दीक्षांत समारोह में 438 छात्र...
Continue ReadingCategory: Slider
खबर पौड़ी जनपद के दुगडडा क्षेत्र की है। यहां खेतों में अनीता देवी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए गुलदार कर मुकाबला किया और उसे भागने पर मजबूर कर दिया है। यह घटना तब हुई जब वह बकरियों को लेकर वापस घर आ रही थी। जानकारी के मुताबिक आमसौड़ निवासी अन्य महिलाओं के साथ अनीता देवी (45) पत्नी श्यामलाल बकरियां चराने के लिए खेतों में गई थीं। वापस लौटते हुए घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला किया। लेकिन अनीता डरी नहीं, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए उस पर दराती से प्रहार किए। और उनके साहस को देखकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। अनीता देवी के साहस को सलाम।
Continue Readingदून में झमाझम, दून में सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई और जमकर ओले गिरे। सड़कों पर पर करीब आधा घंटे तक आवाजाही प्रभावित तक रही। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में मौसम में बदलाव के संकेत दिए गए थे। पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी व पौड़ी जनपद के कुछ क्षेत्रों से झमाझम बरसात की सूचनाए हैं।
Continue Readingमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का किया आह्वान मुख्यमंत्री ने सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में रोल बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुये खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया l मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर उत्तराखंड तथा हिमाचल के बीच आयोजित मैच का आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया l मुख्यमंत्री ने इससे पहले सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया तथा खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया l उल्लेखनीय है क...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम श्री कैलाश चंद्र गहतोड़ी के स्वास्थ्य की ली जानकारी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम श्री कैलाश चंद्र गहतोड़ी से उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पहुंच कर मुलाक़ात की तथा कुशल क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की l इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके परिवार जनों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।
Continue Reading
