देहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार समुचित तैयारियां की जा रही है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बनाये जा रहे स्ट्रांगरूम, निर्वाचन सामग्री वितरण स्थल की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अधिकारियों को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बेरिकेटिंग, टैन्ट, सीटिंग व्यवस्था वाहन पार्किंग अधिकारी समुचित व्यवस्थाओं से समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सामग्री वितरण स्थल पर विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि समस्त मूलभूत सुविधा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्थापित की जाएं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में...
Continue ReadingCategory: Slider
जनपद में एक पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित होने वाले बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार करने के निर्देश दिये गये थे। तीन प्रकार के मॉडल बूथ बनाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। सभी विधानसभाओं में एक-एक महिलाओं द्वारा संचालित बूथ (जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं हैं) बनाने के निर्देश दिये गये थे। राज्य में ऐसे 85 बूथ तैयार किये जा रहे हैं, जो महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। बागेश्वर में 12 बूथ और टिहरी जनपद में 09 बूथ महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 70 पीडब्ल्यूडी बूथ मॉडल बूथ के रूप में तैयार किये जा रहे हैं, जो दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 44 ऐसे मॉडल बूथ तैयार किये जा रहे हैं, जो युवा कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। पौड़ी जनपद में ऐसे 12 बूथ सं...
Continue Readingआवश्यक सेवा में तैनात कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत आवश्यक सेवा में तैनात कार्मिकों द्वारा बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया गया। बैलेट पेपर के माध्यम से आज कुल 06 कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि आवश्यक सेवा में तैनात अधिकारी व कर्मचारी फार्म 12-डी भरकर बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक सेवा में तैनात के चलते निर्धारित तिथि के दौरान पोस्टल बैलेट से मतदान करने को कहा। पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी अमरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि पोस्टल बैलेट से पुलिस विभाग के 04 व कृषि विभाग के 02 कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी तथा दूसरे चरण में 15 से 18 अप्रैल के...
Continue Readingलोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराते हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण
देहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराते हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिमालय संस्कृति कला केन्द्र निम्बूवाला देहरादून में सैक्टर जोनल, सहित कैन्ट, मसूरी, राजपुर, डोईवाला विधानसभा के 1688 कार्मिका को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर टेªनरों द्वारा सामान्य प्रशिक्षण, ईवीएम प्रशिक्षण, विभिन्न लिफाफे भरना, संग्रहित कराना आदि प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान द्वारा कार्मिकों सम्बोधित करने हेतु उनकी जिम्मेदारी एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री नमामि बसंल द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, सहायक नोडल प...
Continue Readingडोईवाला में सीएम धामी बोले, फिर से मोदी को पीएम बनाएं और त्रिवेंद्र को भारी मतों से विजयी बनाएं
देश में मजबूत सरकार बनाएं, फिर से मोदी को पीएम बनाएं और त्रिवेंद्र को भारी मतों से विजयी बनाएः धामी डोईवाला क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के कार्य किएः त्रिवेंद्र देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत मारखमग्रांट में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है और इस क्षेत्र से त्रिवेन्द्र जी को भारी मतों से विजय बनाकर लोकसभा भेजना है। उन्होंने विश्वास जताया कि निश्चित ही हरिद्वार लोकसभा में सबसे अधिक वोट प्रतिशत डोईवाला क्षेत्र का रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में कई विकास कार्यों को किया गया है। भविष्य के लिए आधारशिला भी रखी गई है। बड़े से बड़े संस्थान डोईवाला क्षेत्र में है। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने लंबे समय से डोईवाला क्षेत्र में सेवा की है। उन्होंन...
Continue Reading
