उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र ऋषिकुल, हरिद्वार में श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर ऋषिकुल, हरिद्वार में श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड केवल आस्था और अध्यात्म की भूमि नहीं, बल्कि ऋषियों, ज्ञान और वैज्ञानिक चिंतन की भी भूमि रही है। ऋषिकुल, हरिद्वार में इस महत्वपूर्ण संस्थान को नई पहचान देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर नए स्थायी डबल लेन पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , सेतु निर्माण का कार्य समयबद्ध करवाने के निर्देश देहरादून, 05 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर शिव मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर 12 करोड़ 17 लाख की लागत से बनने वाले नए स्थायी डबल लेन पुल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सेतु निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अर्न्तगत करवाया जाए तथा यह कार्य पूर्ण गुणवत्तापूर्वक हो। उन्होंने कहा कि देहरादून-मसूरी मार्ग क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह पुल मसूरी की लाइफलाइन के रूप में क...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनसुनवाई/जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जनसामान्य द्वारा भूमि विवाद, अवैध कब्जा, अतिक्रमण, मारपीट, अतिक्रमण, स्कूल फीस माफी, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 163 शिकायतें/समस्याएं दर्ज कराई गईं। प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। देवपुरम कॉलोनी के निवासियों ने सीवर लाइन के निकासी मार्ग पर अवैध निर्माण के कारण कार्य बाधित होने और बरसात में जलभराव की समस्या की शिकायत की। इस पर तहसीलदार को तत्काल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं गीतांजली एन्क्लेव के लोग
Continue Readingश्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत विकासखण्ड खिर्सू व नगर निगम श्रीनगर में विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में करेंगे जनसम्पर्क, लोगों की सुनेंगे समस्याएं देहरादून, 03 मई 2026 सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ धन सिंह रावत आगामी 4 व 5 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वह नगर निगम श्रीनगर व खिर्सू विकासखण्ड में मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, साथ ही क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। डाॅ. रावत इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क कर आम लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने क्षेत्र भ्रमण पर रवाना होने से पहले बताया कि वह 4 व 5 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के...
Continue Readingनये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव: डॉ धन सिंह रावत प्रदेशभर में खुलेंगी सहकारी बैंकों की 50 नई शाखाएं कहा, कार्मिकों के वार्षिक स्थानांतरण व पदोन्नति प्रक्रिया में लाये तेजी देहरादून, 2 मई 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र में बड़े सुधारों के लिये खाका तैयार किया जाएगा। जिसके तहत तीन जनपदों में सहकारी बैंक खोलने के साथ ही 50 अन्य शाखाएं खोलना भी शामिल है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को बैंक की स्थापना को भारतीय रिजर्व बैंक को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दे दिये हैं। इसके अलावा कार्मिकों के वार्षिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिये हैं। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें सहकारिता क्षेत्र के व्यापक विस्तार और संरचनात्मक सुधारों को लेकर कई...
Continue Reading
