देहरादून। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण के बावजूद भी कांग्रेस के शामिल न होने का बड़ा कारण यह है कि उसके शीर्ष नेतृत्व के लिए हमेशा से ही काबूल स्थित बाबर की मजार ही आस्था एवं श्रृद्धा का प्रमुख केन्द्र रही है। उक्त बात प्रेस को जारी अपने एक बयान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मंदिर ट्रस्ट के निमंत्रण के बावजूद भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का शामिल न होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का पीढ़ी दर पीढ़ी काबूल स्थित बाबर की मजार से आस्था एवं श्रृद्धा का अटूट रिश्ता रहा है। कांग्रेस सरकार में विदेश मंत्री रहे क़द्दावर नेता नटवर सिंह ने अपनी कित...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी गढ़वाल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में अधिक-से-अधिक मतदान हो इसके लिए जनपद के समस्त विकासखंड़ों में जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा भी वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद के समस्त मतदाताओं से 19 अप्रैल, 2024 को अपने-अपने मतदेय स्थलों में मतदान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने जो मतदाता जनपद से बाहर रह रहे हैं उन्हें भी मतदान दिवस पर अपने-अपने मतदेय स्थलों पर जाकर मतदान करने को कहा। जागरूक कार्यक्रम के तहत जनपद के समस्त विकासखंड़ों में हर दिन मतदाताओं को मतदान करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। वहीं खेल विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम में बेडमिंटन व कंडोलिया खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व जिला क्...
Continue Readingत्रिवेंद्र के समर्थन में चौहान राजपूत महासभा के अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए हरिद्वार। हरिद्वार लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दुर्गागढ़ में चौहान राजपूत महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ठाकुर बलवंत सिंह चौहान समेत सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। त्रिवेंद्र ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी के पटके पहन कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव में उन्हें यहां से सांसद बनाकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने बनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र हर घर में भाजपा का झंडा लगे और सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें। कल ऋषिकेश के आईडीपीएल में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सभी ल...
Continue Readingदेहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार समुचित तैयारियां की जा रही है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बनाये जा रहे स्ट्रांगरूम, निर्वाचन सामग्री वितरण स्थल की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अधिकारियों को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बेरिकेटिंग, टैन्ट, सीटिंग व्यवस्था वाहन पार्किंग अधिकारी समुचित व्यवस्थाओं से समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सामग्री वितरण स्थल पर विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि समस्त मूलभूत सुविधा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्थापित की जाएं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में...
Continue Readingजनपद में एक पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित होने वाले बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार करने के निर्देश दिये गये थे। तीन प्रकार के मॉडल बूथ बनाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। सभी विधानसभाओं में एक-एक महिलाओं द्वारा संचालित बूथ (जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं हैं) बनाने के निर्देश दिये गये थे। राज्य में ऐसे 85 बूथ तैयार किये जा रहे हैं, जो महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। बागेश्वर में 12 बूथ और टिहरी जनपद में 09 बूथ महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 70 पीडब्ल्यूडी बूथ मॉडल बूथ के रूप में तैयार किये जा रहे हैं, जो दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 44 ऐसे मॉडल बूथ तैयार किये जा रहे हैं, जो युवा कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। पौड़ी जनपद में ऐसे 12 बूथ सं...
Continue Reading
