Sliderउत्तराखंड

विशेष प्रबंधित 30 मतदान केंद्र

मतदान केंद्र का जिम्मा संभालेंगे महिला, युवा और दिव्यांग मतदान कर्मी सूचना/23 मार्च, 2024ः लोकसभा चुनाव हेतु पौड़ी जनपद में 30 विशेष प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 12-12 वुमेन मेनेज्ड (महिला प्रबंधित) और यूथ मेनेज्ड (युवा प्रबंधित) पोलिंग स्टेशन (मतदान केंद्र) बनाए गए हैं। जबकि 06 मतदान केंद्र पीडब्लूडी मेनेज्ड (दिव्यांग प्रबंधित) मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि महिला प्रबंधित मतदान केंद्र में सभी मतदान कर्मचारी महिलाएं होंगी। इसी प्रकार युवा प्रबंधित मतदान केंद्र के कर्मचारी युवा कर्मचारी होंगे। वहीं पीडब्लूडी मेनेज्ड पोलिंग स्टेशन का प्रबंधन दिव्यांग मतदान कर्मियों के हाथों में होगा। उन्होंने बताया कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में पौड़ी जिले के 06 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 2-2 वुमेन और य...

Continue Reading
Slider

देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

दुखदः कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत खबर जनपद चमोली के थाना नंदा नगर घाट क्षेत्र से है। यहां देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा ग्राम मणखी के पास हुई, यहां एक कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, रेस्क्यू अभियान चला। पुलिस ने शवों को बरामद कर कब्जे लिया। मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, राकेश सती (51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट, ललित प्रसाद (57) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट चमोली के रूप में हुई है।

Continue Reading
Sliderराजनीति

मोदी के डिजिटल इंडिया के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बने त्रिवेंद्र

नामांकन के लिए ऑनलाइन विकल्प चुन कर पेश की नजीर देहरादून, 22 मार्च। नामांकन कराने के लिए जाते हुए ना कोई शोर-शराबा, ना शक्ति प्रदर्शन और ना यातायात जाम करते हुए रोड शो, बल्कि हरिद्वार में भाजपा के चुनाव कार्यालय में बैठकर ऑनलाइन विकल्प से नामांकन कराकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को एक नजीर पेश कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे पर अमल करते हुए वह इस अभियान के 'ब्रांड एंबेसडर' साबित हुए। खास बात ये है कि इस विकल्प को चुनने का त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद ही निर्णय लिया था। रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से डिजिटल क्रांति आ गई है। नामांकन के लिए यह विकल्प उन्होंने डिजिटल इंडिया के निर्णय से प्रभावित होकर चुना है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में पहली बार भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों को नामांकन के लिए ऑनलाइन ...

Continue Reading
Slider

राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान करने की अपील राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल की छात्राओं द्वारा कल्जीखाल बाजार में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को संदेश देते हुए मतदान करने की अपील की। कल्जीखाल बाजार से रैली निकालते हुए छात्राओं ने संदेश देते हुए कहा कि आगामी 19 अप्रैल को देश के लोकतन्त्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक की समान भागीदारी अनिवार्य है। मतदान के माध्यम से ही देश को विकास के पथ पर आगे ले जाया जा सकता है। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. निशा चौहान ने कहा कि मतदान करना परम कर्तव्य माना गया है। 19 अप्रैल को सभी नागरिक सबसे पहले वोट डालने जाएं और वोट देकर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभायें। इस कार्यक्रम के बारे में मधु ममगाई ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नागरिकों में जागरूकता आती है। नुक्कड़ नाटक में बीए तृतीय ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

2 किमी से अधिक पैदल दूरी वाले मतदेय स्थलों पर एक रिजर्व मशीन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को कहा कि जनपद के अंतर्गत सात मतदेय स्थलों का परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा की विधानसभावार इवीएम व वीवीपैट मशीन स्ट्रांग रूम में सुरक्षा बलों व सीसीटीवी की निगरानी में रखे जायेंगे। उन्होंने कहा कि 2 किमी से अधिक पैदल दूरी वाले मतदेय स्थलों पर एक रिजर्व मशीन दी जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद पौड़ी गढ़वाल के 6 विधानसभाओं की  ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन एनआईसी कक्ष में सम्पन्न हुआ। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बैठक कर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की।     जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में ईवीएम का भारत निर्वाचन आयोग के ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। साथ ही मश...

Continue Reading