Slider

स्वीप की स्टेट कोर कमेटी की समीक्षा बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप की स्टेट कोर कमेटी की ली समीक्षा बैठक प्रदेश के शत-प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ऐप से जोड़ा जाए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की दृष्टिगत स्वीप की स्टेट कोर कमेटी एवं स्टेट स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक ली।इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू भी हस्तांतरित किए गए। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को अधिक से अधिक निर्वाचन तैयारियों, मतदाता जन जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से अपने लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश के दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ऐप के जरिए बूथ लेवल असि...

Continue Reading
Slider

सीएम ने दी बाढ़ सुरक्षा के लिए वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के विकासखण्ड रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले को आपदा प्रबंधन के तहत कोसी नदी की बाढ़ से बचाव हेतु सुरक्षात्मक कार्य योजना के लिए रूपये 579.11 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी की नगर पंचायत पुरोला को तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद् के रूप में उच्चीकरण/वर्गोत्थान किये जाने हेतु पर भी सहमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत कालाढूंगी, जिला नैनीताल को तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद के रूप मे उच्चीकरण/वर्गोत्थान किये जाने संबंधी प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। वर्तमान में नगर पंचायत कालाढूंगी की अनुमानित जनसंख्या लगभग 18000 से अधिक है। इस संबंध में पूर्व में कैबिनेट द्वारा अनुमोदन प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।

Continue Reading
Slider

वन पंचायत संशोधन नियमावली को मंजूरी

उत्तराखंड भारत का एक मात्र राज्य है जहां वन पंचायत व्यवस्था लागू है। यह एक ऐतिहासिक सामुदायिक वन प्रबंधन संस्था है जो वर्ष 1930 से संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच है कि वन पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जाना चाहिए। उनके दिशा निर्देश पर वन पंचायत प्रबंधन के 12 साल बाद बदलाव किए गए हैं। देहरादून। उत्तराखण्ड में वन पंचायतों को मजबूत और स्वावलम्बी बनाने के लिए धामी कैबिनेट ने वन पंचायत संशोधन नियमावली को मंजूरी दी है। इसके लिए वन पंचायत के ब्रिटिश काल के अधनियमों में संशोधन किया गया है। नई नियमावली के तहत अब नौ सदस्यीय वन पंचायत का गठन किया जाएगा, जिसके पास जड़ी-बूटी उत्पादन, वृक्ष रोपण, जल संचय, वन अग्नि रोकथाम, इको टूरिज्म में भागीदारी के अधिकार होंगे, इससे वन पंचायतों की आय में अभूतपूर्व वृद्धि होने की संभावना है। सबसे अहम बात है कि पहली बार त्रिस्तरीय स्थानीय निका...

Continue Reading
Slider

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

देहरादून, लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन की घोषणा के तत्काल पश्चात जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून (रिटर्निंग आफिसर, 01-टिहरी गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र) श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट, देहरादून में जनपद देहरादून के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों, अन्य पंजीकृत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन संपादनार्थ तैनात अधिकारियों केे साथ आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बताया कि राजनैतिक दलों/ प्रतिनिधियों को आदर्श-आचार संहिता प्रभावी होने के उपरान्त प्रचार-प्रसार सामग्री, प्रचार स्थल एवं स्टार प्रचारकों के सम्बन्ध में सूचना एवं अनुमति भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुरूप प्राप्त करनी आवश्यक है। बैठक में...

Continue Reading
Slider

उड़न दस्तें एवं स्थैतिक निगरानी टीम को प्रशिक्षण दिया गया

देहरादून, नगर नगर निगम, देहरादून में मुख्य कोषाधिकारी/नोडल अधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण ने सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, उड़न दस्तें, स्थैतिक निगरानी टीम तथां व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और कॉल सेन्टर को प्रशिक्षण दिया गया। सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, उड़न दस्तें, स्थैतिक निगरानी टीम तथां व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और कॉल सेन्टर को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का सार सग्रह, 2024 के अनुसार उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के सम्बन्ध में गहनता से जानकारी दी गयी। समस्त टीम द्वारा किये गये प्रेक्षाओं / प्रश्नों का उत्तर दिया गया। सी-विजिल एवं ई०एस०एम०एस० ऐप के सम्बन्ध में नितीन शर्मा, डी०एस० भण्डारी एवं शम्भू प्रसाद, ओद्योगिक प्रशिक्षण सस्थांन द्वारा उड़न दस्तें एवं स्थैतिक निगरानी टीम को प्रशिक्षण दिया गया एवं ऐप के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा ऐप को इन्सटाल करने...

Continue Reading