Slider

GOOD NEWS: राजकीय महाविद्यालयों को शीघ्र मिलेंगे 117 योग प्रशिक्षक

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की विज्ञप्ति, आउटसोर्स से होगी भर्ती अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर करना होगा अनिवार्य पंजीकरण देहरादून, 14 मार्च 2024 सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात क...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सतपुली अग्निकांडः महाराज ने दिया मदद का भरोसा

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने जनपद पौड़ी स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में आग लगने से 13 दुकानों में हुए नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए तात्कालिक मदद के रूप में सभी प्रभावित को 1-1 लाख की धनराशि दिये जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए सभी को उक्त धनराशि दिये जाने का आश्वासन दिया है। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में शॉर्ट सर्किट से 13 दुकानों में भीषण आग लगने से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच कर नुकसान की हर संभव भरपाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रभावित 13 दुकानदारों को फौरी राहत के रूप में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 1-1 लाख की मदद दी जा र...

Continue Reading
Slider

गांव में मतदान करने की अपील

छात्र-छात्राओें ने निकाली मतदान जागरूक रैली आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त विकासखंड़ों में मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गांव से बाहर रह रहे मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने ही गांव में मतदान करने की अपील भी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद के समस्त मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को उनकी आवश्यकतानुसार उनकों मतदान केंद्र तक पहुंचाने व घर छोड़ने के लिए व्यवस्था भी की जायेगी। गुरूवार को जागरूक कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान जागरूक रैली निकाली गई। इस दौरान मतदाता नोडल डॉ0 निशा चौहान ने ग्रामीणों व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को मतदा...

Continue Reading
Slider

शहरी विकास मंत्री ने की स्मार्ट सिटी कार्यों की समीक्षा

मंत्री ने देहरादून में 10 वार्डों के अन्तर्गत चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से संतुष्टि जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में 16 प्रोजेक्ट अभी तक पूर्ण कर लिए गये हैं जिनमें 07 स्मार्ट शौचालय, 03 स्मार्ट स्कूल, क्रैश बिल्डिंग, माॅर्डन दून लाइब्रेरी का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 30 इलेक्ट्राॅनिक बसें भी चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 24 स्मार्ट वाटर एटीएम, 01 नेशनल फ्लैग दिलाराम चैक पर स्थापित किया गया है। 120 स्मार्ट वेस्ट वाहन नगर निगम तथा जल संस्थान को हस्तान्तरित किये जा चुके हैं। शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी परियोजना के संबंध में समीक्षा बैठक की। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि परेड ग्राउण्ड तथा पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट वाटर मीटर लगान...

Continue Reading
Slider

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया औपचारिक शुभारम्भ। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज औपचारिक रूप से विमान सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। साथ ही सीमांत जनपदों एवं देश की राजधानी की कनेक्टविटी सीधे तौर पर जुड़ जायेगी। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने में 12 से 15 घंटे लगते हैं। इस सेवा के शुरु होने से यात्रियों को सुविधा होगी एवं समय की बचत होगी। साथ ही पिथौरागढ़ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का औपचारिक शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने क...

Continue Reading