42 साल की शासकीय सेवा के बाद रावत हुए सेवानिवृत्त’‘ 42 साल की सरकारी सेवा का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्र सिंह रावत सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके कार्यों को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। शनिवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि श्री रावत ने अपनी 42 साल की शासकीय सेवा के दौरान बेहतरीन योगदान दिया है। आयुक्त कार्यालय में कार्यरत रहते हुए उन्होंने बेहतर ढंग से कार्यों का संपादन किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद घर में बैठने के बजाय अपनी रुचि के कार्यों में प्रयासरत रहना चाहिए। जरुरत पड़ने पर समय-समय पर वह अपने कनिष्ठों को उ...
Continue ReadingCategory: Slider
13 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला, 03 निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।‘‘ अगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोक सभा चुनाव में गढ़वाल लोक सभा सीट में 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) चतर सिंह चौहान ने बताया कि 13 प्रत्याशियों ने गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने हेतु नामांकन पत्र भरे थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी से अनिल बलूनी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गणेश गोदियाल, बहुजन समाज पार्टी से धीर सिंह बिष्ट, उत्तराखंड क्रांति दल से आशुतोष नेगी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिष्ट) से रेशमा पंवार, उत्तराखंड समानता पार्टी से विनोद शर्मा, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्याम लाल, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमाक्रेटिक) से सुरेशी देवी, सैनिक समाज पा...
Continue Readingहरिद्वार। हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज खिलाड़ियों के सम्मेलन में युवा खिलाडियों को आह्वान किया कि वे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के अभियान में अपना सहयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस साल में देश में खेलों के साथ खिलाड़ियों को भी हर क्षेत्र में प्रोत्साहित किया। उसका नतीजा है कि आज हमारे खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगितों में मेडल लाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद तीन पीढ़ियों के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के निर्माण के लिए हो रहा है। विकसित भारत आने वाली पीढी के लिए है। इसलिए खिलाड़ियों को भी प्रधानमंत्री के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि विकसित भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री को हमारे खिलाड़ियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। खेलों से ब...
Continue Readingदेहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका का द्वारा वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधि आयोजित करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक/प्रेरित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री झरना कमठान के निर्देशानुसार स्वीप कोर कमेटी को आवंटित किए गए न्यून मतदाता प्रतिशत बूथ के क्रम में बूथ संख्या 124 कमरा नं 03 यमुना बाल शिक्षा सदन यमुना कालोनी का भ्रमण जिला कार्यक्रम अधिकारी/ सहायक नोडल स्वीप द्वारा किया गया। उक्त बूथ पर कम वोट का कारण जानने पर अवगत कराया गया कि उक्त बूथ पर समस्त वोटर सरकारी कर्मचारी हैं तथा सरकारी आवास में रहते हैं। अधिकांश वोटर अन्यंत्र स्थानों पर पोस्टि...
Continue Readingदेहरादून,प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में किसी आपातकालीन दुर्घटना की स्थिति में आपातकालीन तैयारी की जांच किए जाने के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड, एन.सी.आर. (ओ. एंड एम.) ने जिला प्रशासन, देहरादून की अगुवाई में पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सेवा, आपदा प्रबंधन सेल और गेल हरिद्वार के पड़ोसी औद्योगिक ईकाइयाँ जैसे आई.ओ.सी.एल. बहादराबाद, एच.एन.जी.पी.एल. हरिद्वार , जी.जी.एल. देहरादून और अन्य सरकार के सभी संबंधित विभाग/ एजेंसियों आदि के सहयोग से 28 मार्च 2024 को गेल एन.सी.आर (ओ एंड एम) के हरिद्वार अनुरक्षण बेस के अधीन कुआँवाला, देहरादून क्षेत्र में “ऑफ साइट एमरजेंसी ड्रिल” का आयोजन किया । आपदा प्रबंधन योजना की प्रभावशीलता को जांचने के लिए “ऑफ साइट एमरजेंसी ड्रिल” के अंतर्गत कुआँवाला क्षेत्र में पंपकिन रेस्टोरेन्ट के पास नेचुरल गैस पाइपलाइन लोकेशन¼30°14'42.2"N 78°05'58.1"E) पर गैस रिसाव और आग लगने का एक द...
Continue Reading
