मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु ₹5 करोड़ (पांच करोड़ रुपये) की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एल.एंड.टी. के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के लिए बड़ी सहायता साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कर रही है। ऐसे में निजी क्षेत्र की सहभागिता से इन कार्यों में और तेजी आएगी तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र रा...
Continue ReadingCategory: Slider
स्कूली बच्चों से रेता बजरी उठवाने पर प्राथमिक विद्यालय बंजारावाला की प्रधानाचार्य निलंबित। देहरादून, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला, देहरादून में छात्रों से बजरी, रेता, मिट्टी ढुलाई कराने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रचारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। दरअसल 06 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित वीडियो जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला, देहरादून में अध्ययनरत छात्रों से बजरी/मिट्टी उठवाने सम्बन्धी कार्य करते हुए दिखायी दे रहे हैं। छोटे बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में रखे गए रेत को तसले की सहायता से रेत को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि बच्चे स्कूल गणवेश में रेत उठाने का कार्य कर रहे है तथा
Continue Readingशत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और स्रोत पर कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित करें सभी निकाय: जिलाधिकारी नगर निकायों को डीएम के निर्देश, स्वच्छता कार्यों में तेजी लाएं, प्लास्टिक प्रतिबंध और सीवरेज प्रबंधन पर दें प्राथमिकता राजस्व संवर्धन, योजनाओं की प्रगति एवं विकास कार्यों को गति दें नगर निकाय, जिलाधिकारी ने बैठक में की कड़ी समीक्षा पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी नगर निकायों की समीक्षा बैठक लेते हुए स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, यूसीसी पंजीकरण एवं ई-ऑफिस प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निकायों को शत-प्रतिशत घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करने, कूड़े के स्रोत संग्रहण पर विशेष ध्यान देने तथा अतिक्रमण हटाने में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन निकायों में शतप्...
Continue Readingहल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी प्रदान करे आवश्यक सहयोग । खेल विभाग की समीक्षा का दौरान मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य में खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल अवसंरचना का नियमित रख-रखाव और उसके प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि राज्य में खेल गतिविधियों को निरंतर गति मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इन परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं क...
Continue Readingउत्तराखंड के मुख्य सचिव ने जलवायु लचीलापन व जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया आईआईटी रुड़की ने अंतर्राष्ट्रीय जल विज्ञान संघ (आईएएचएस) की बारहवीं वैज्ञानिक सभा के उद्घाटन सत्र की मेजबानी की वैश्विक वैज्ञानिक एवं नीति निर्माता जल विज्ञान अनुसंधान एंव सतत जल प्रबंधन को आगे बढ़ाने के लिए एकत्रित हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने अंतर्राष्ट्रीय जल विज्ञान संघ (आईएएचएस)की बारहवीं वैज्ञानिक सभा का उद्घाटन किया। इस सभा में दुनिया भर के प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता एवं नीति निर्माता सतत जल संसाधन प्रबंधन, जल विज्ञान संबंधी नवाचारों एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशीलता पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए। इस सभा में 49 देशों के 627 से अधिक प्रतिभागी और 682 वैज्ञानिक योगदान शामिल हैं, जो इसे आईएएचएस के इतिहास की सबसे बड़ी सभाओं में से एक बनाता ह...
Continue Reading
