Slider

आयुक्त गढ़वाल मंडल की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक जनहित से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया विशेष जोर विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और विभागीय समन्वय को लेकर हुई विस्तृत समीक्षा पौड़ी: आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार, पौड़ी में प्रशासनिक समन्वय एवं विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर विचार-विमर्श एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल एवं जनपद स्तर के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं की प्रगति, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभागीय समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, डीएफओ महातिम यादव, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर तथा अन्य अधिकारियों ने आयुक...

Continue Reading
Slider

औचक निरीक्षण में अस्पतालों की पोल खुली, कई को नोटिस

आयुष्मान योजना में बड़ी सख्ती: देहरादून। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के दावों के बीच मंगलवार को हुए औचक निरीक्षण ने निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। निदेशक क्लेम डॉ. सरोज नैथानी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में कई गंभीर खामियां सामने आईं। इसके बाद संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं।निरीक्षण टीम में डॉ. मेघा, पंकज, पुनीत और नवीन चमोली शामिल रहे। टीम ने अरिहंत अस्पताल, हंस डायलिसिस सेंटर, बालूनी अस्पताल, राहि नेत्रालय और ओजस्वी अस्पताल का निरीक्षण किया।अरिहंत अस्पताल में छह बेड का डायलिसिस सेंटर खराब स्थिति और एक छोटे कमरे में संचालित हो रहा था। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि वहां किसी डॉक्टर की नियमित निगरानी नहीं थी और नर्सिंग स्टाफ को डायलिसिस प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। स्थिति को गंभ...

Continue Reading
Slider

JICA को लेकर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून 25 मई, 2026: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में जाईका (JICA) वित्तपोषित उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना से सम्बन्धित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश के लिए संपूर्ण बागवानी योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए योजनाएँ तैयार की जाएँ। मुख्य सचिव ने प्रदेश में कुल बागवानी क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र बढ़ाने के लिए किसानों को हैंड होल्डिंग, प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता है, ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके। मुख्य सचिव ने उत्पादन बढ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण घर-घर जाकर मतदाताओं का होगा सत्यापन, कोई भी पात्र मतदाता न छूटे : संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी/25 मई 2026: निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत सोमवार को प्रेक्षागृह, पौड़ी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ, सुपरवाइजर, बीएलए तथा आईटी वॉलेंटियरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्मिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया, मतदाता सत्यापन, प्रपत्र वितरण एवं ऑनलाइन फीडिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। इस प्रक्रिया में नए मतदाताओ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया संवाद 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद । खटीमा 25 मई 2026: विकास खण्ड सभागार खटीमा में जन जन की सरकार, मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत व निकाय जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा हमारे गांवों में बसती है और देश की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब हमारे गाँव और कस्बे सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि यदि गांव विकसित होंगे, तो राज्य और राष्ट्र स्वतः ही विकास ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। यही कारण है कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, वी बी जीरामजी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजी...

Continue Reading