Sliderउत्तराखंड

पौड़ी: सीएम के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर प्रशासन चुस्त

पौड़ी, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में रांसी स्टेडियम और कण्डोलिया क्षेत्र के समस्त रूट का संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका परिषद, क्रीडा विभाग सहित स्थानीय अधीनस्थ अन्य विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम के समस्त रूट पर साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, पेंटिंग, संपादित की जाने वाली विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन और यातायात प्रबंधन के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अन्य विभागीय अधिकारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को पेटिंग, भीड़ प्रबंधन, सुगम निकासी और एंट्री के साथ-साथ अलग-अलग स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकार्पण-शिलान्यास के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। ...

Continue Reading
Slider

SPSC से उच्च शिक्षा को मिले सहायक लेखाकार

देहरादून, प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग को आठ सहायक लेखाकार मिलेंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित इन सहायक लेखाकारों को मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सहायक लेखाकारों की नियुक्ति से जहां विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी वहीं उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिये विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की मुहिम में जुटी है। राज्य सरकार एक ओर जहां विभागों में लम्बे समय से रिक्त पदों पर भर्ती निकाल रही है तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न आयोगों व बोर्डों से चयनित युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांट रही है। इसी क्रम में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित आठ सहायक लेखाकारों को उच्च शिक्षा विभाग में नियुक्ति दी जायेगी। इन सभी ...

Continue Reading
Sliderराजनीतिराष्ट्रीय

सीमावर्ती क्षेत्र मुख्यधारा का हिस्सा हैं, बफर जोन नहीः श्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ का जोशीमठ दौरा, जानिए क्या रहा खास रक्षा मंत्री ने 670 करोड़ रुपये की लागत से सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ द्वारा निर्मित 29 पुलों और छह सड़कों का उद्घाटन किया ये दूर-दराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और रक्षा तैयारियों को बढ़ाने और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाली परियोजनाएं हैं सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों को भारत का चेहरा मानती है; वे हमारी मुख्यधारा का हिस्सा हैं, बफर जोन नहीः श्री राजनाथ सिंह ‘‘न्यू इंडिया’ का नया आत्मविश्वासः पहाड़ों पर बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सेना को प्रतिकूल परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद करने के लिए पहाड़ियों पर सेना तैनात की जा रही है’’ रक्षा मंत्री के देवभूमि आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उनका स्वागत। रक्षा मंत्री श्री राजन...

Continue Reading
Slider

एसीएस ने किया अनुभागों का निरीक्षण, कार्य संस्कृति में सुधार की भी नसीहत दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों की व्यवस्था, रिकॉर्ड मेंटनेस, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों के कार्यालयों को 15 फरवरी तक अपनी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के साथ ही रिकॉर्ड मेंटनेस, साफ-सफाई, पुराने एवं अनुपयोगी सामानों एवं फाइलों के ऑक्शन तथा वीडिंग की डेडलाइन दी कार्मिकों के लिए गरिमापूर्ण वर्क इनवाइरमेंट बनाने के साथ ही कार्य संस्कृति में सुधार की भी नसीहत दी अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों के कार्यालयों को 15 फरवरी तक अपनी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के साथ ही रिकॉर्ड मेंटनेस, साफ-सफाई, पुराने एवं अनुपयोगी सामानों एवं फाइलों के ऑक्शन तथा वीडिंग की डेडलाइन दी है। श्रीमती राधा रतूड़ी ने...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) की बैठक

देहरादून, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरूवार को उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) की सामान्य निकाय की तृतीय बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यूकॉस्ट को महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हमें स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने होंगे जो उनके अन्दर विज्ञान और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में वार्षिक विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाए। जिसमें प्रदेश के किसी भी आयुवर्ग के बच्चों को प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाए। बड़ी संख्या में पुरस्कृत और सम्मानित किया जाए। इससे बच्चों में विज्ञान और नवाचार के प्रति रूझान उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्र-छात्राओं...

Continue Reading