Sliderराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री से की भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के लिए 01 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने का किया अनुरोध राज्य को केन्द्रीय पूल के कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आवंटित किये जाने का भी किया अनुरोध मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन बताये जाने के प्रति किया आभार व्यक्त प्रधानमंत्री की वेडिंग उत्तराखण्ड डेस्टिनेशन की अपील के बाद उत्तराखण्ड में देश विदेश से अधिक संख्या में हो रही है शादियों की बुकिंग मुख्यमंत्री ने किया इसके लिए प्रधानमंत्री जी का आभार। उत्तराखण्ड में वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये जाने के लिए 150 करोड़ रूपये के निवेश हुये प्राप्त मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई सामग्री की भेंट ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

पूर्णागिरी क्षेत्र के विकास हेतु मास्टर प्लान को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने पूर्णागिरी क्षेत्र के विकास हेतु मास्टर प्लान को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ ही शासन स्तर के अधिकारियों एवं जिलाधिकारी चंपावत को मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर इंटिग्रेटेड अप्रोच के साथ काम करते हुए जल्द से जल्द योजनाओं को पूरा करने की हिदायत दी है। इसके साथ ही श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारी चंपावत को जिले में विशेषरूप से दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र हेतु मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में शहरी विकास विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि चम्पावत के गोरलचोड मैदान को स्टेडियम का स्वरूप देने के सम्बन्ध ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपहारों की होगी नीलामी

मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के समय तथा विभिन्न कार्यक्रमों में मिलने वाले उपहारों की होगी नीलामी, जनहित के कार्यों में लगेगी इससे मिलने वाली धनराशि -मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की जनहित में एक और अभिनव पहल -मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को दिए निर्देश, उपहारों की कीमत का मूल्यांकन कर की जाए नीलामी -इससे मिलने वाली धनराशि का जनहित के कार्यों में किया जाएगा इस्तेमाल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिलने वाले उपहारों को लेकर नवीन पहल की है। मुख्यमंत्री ने सचिव श्री विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों में उन्हें जो विभिन्न प्रकार के उपहार मिलते हैं, उनके मूल्य का आंकलन कर उनकी नीलामी की जाए और इससे मिलने वाली रकम को जनहित के कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। कोई सामान्य व्यक्ति भी नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है। मुख्...

Continue Reading
Slider

प्रत्येक आंगनबाडी में बेहतर इंतजामों पर खर्च होंगे 21 करोड़

21 करोड़ से बदलेगी सूबे के आंगनबाडी केन्द्रों की सूरत 2165 केन्द्रों को मिलेगा फर्नीचर्स और आउटडोर प्ले मैटिरियल प्रत्येक आंगनबाडी पर खर्च होगी एक-एक लाख की धनराशि देहरादून, प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में आईसीडीएस द्वारा संचालित 2165 आंगनबाडी केन्द्रों में भौतिक संसाधन जुटाये जायेंगे। इसके लिये भारत सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 21 करोड 43 लाख की धनराशि जारी की है। इन आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों के लिये चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर, बाला फीचर्स एवं आउटडोर प्ले मैटिरियल खरीदा जायेगा। इसके लिये प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्र को एक-एक लाख की धनराशि दी गई है। उत्तराखंड सरकार ने प्री-प्राइमरी स्तर पर बच्चों की बुनियाद को मजबूत करने के लिये कई महत्वपूर्ण कदम उठायें हैं। सरकार ने नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत आंगनबाडी केन्द्रों को सुविधा सम्पन्न बनाने के दृष...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

उत्तराखण्ड लैण्डस्लाईड मिटिगेशन एण्ड मैनेजमेंट सेंटर की कार्ययोजना पर मंथन

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में उत्तराखण्ड लैण्डस्लाईड मिटिगेशन एण्ड मैनेजमेंट सेंटर के अगले 5 सालों की कार्ययोजना पर सेंटर के अधिकारियों के साथ चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि हिमालय विश्व के सबसे नए एवं ऊंचे पर्वतों में से एक है और भूस्खलन की दृष्टि से हिमालय के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में उत्तराखण्ड शामिल है। ऐसे में उत्तराखण्ड में भूस्खलन से सम्बन्धित शोध, अध्ययन के साथ ही उपचार के लिए एक डेडीकेटेड सेंटर बनाया गया है। अब इसे विश्वस्तरीय बनाने के लिए हम सब को मिलकर कार्य करना है ताकि प्रदेश के साथ ही देश और अन्य देशों, जो कि भूस्खलन जैसी आपदा से ग्रस्त हैं, उनको तकनीकी सहायता उपलब्ध करायी जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से जुड़े विश्व के अन्य संस्थानों के साथ सहभागिता कर के अपनी-अपनी तकनीक और शोध डाटा का आदान-प्रदान कर भूस्खलन न्यूनीकरण और प्रबंधन की दि...

Continue Reading