Slider

ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण’’ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने छतरीधार स्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी व विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने ईवीएम वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण के दौरान डबल लॉक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समस्त कक्षों में डबल लॉक सही पाये जाने पर संतुष्टी व्यक्त की। निरीक्षण में ईवीएम नोडल शिवा, सहायक ईवीएम नोडल रवि कुमार सैनी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी, राजनैतिक दल से राजेंद्र सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, देवानंद नौटियाल, राजेंद्र सिंह उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

गढ़वाल के चार दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

चार स्थानों पर करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग भ्रमण के दौरान करेंगे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोर्कापण देहरादून, 13 दिसम्बर 2023 सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गढ़वाल मंडल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान डॉ. रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र के चार स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग कर आम लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा वह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोर्कापण भी करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि वह 13 दिसम्बर से लेकर 16 दिसम्बर तक गढ़वाल मंडल के दौरे पर रहेंगे। चार दिवसीय भ्रमण के दौरान वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा की अगुवाई करेंगे। यात्रा के माध्यम से वह क्षेत्र के कोटली, सिमखेत, सांकरसैंण एवं मरखोला में आम लोगों...

Continue Reading
Sliderराजनीति

कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों को पीछे धकेला: मुफ्ती शमून कासमी

देहरादून 13 दिसंबर। 60 सालों में कांग्रेस ने देश के मुसलमानों को पीछे धकेला है। शिक्षा से लेकर हर मोर्चे पर मुसलमानों को मुख्य धारा से दूर रखा गया। कांग्रेस के समय में देश के मुसलमानों की तरक्की नहीं हो रही थी। 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को राष्ट्रवाद और मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। बुधवार को उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने मदरसा संचालकों व शिक्षकों के साथ बैठक में ये बात कहीं। भगत सिंह कालोनी स्थित मदरसा शिक्षा परिषद देहरादून उत्तराखंड कार्यालय के सभागार में मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून क़ासमी ने कहा कि गौरक्षा, गंगा और हिमालय हमारी धरोहर हैं। मदरसा शिक्षकों और संचालकों को अपनी धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए और राष्ट्रीय कार्यक्रम टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। जिसके लिए मुस्लिम परिवारों को प्रेरित भी करना चा...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री श्री धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण जरूरतमंदों को किए कंबल वितरण, सभी ज़िलाधिकारियों को अलावा की व्यवस्था करने के निर्देश प्रदेश के समस्त रैन बसेरों की व्यवस्था ठीक करने के भी दिये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम आईएसबीटी समेत शहर के अन्य इलाक़ों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आईएसबीटी और आसपास के इलाकों में सड़क पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर साफ़-सफ़ाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त जिलाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है, इसके दृष्टिगत प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों मे...

Continue Reading
Slider

कठूली की मानसी थामेंगी उत्तराखंड का डिफेंस

कठूली की मानसी थामेंगी उत्तराखंड का डिफेंस पौड़ी जनपद के विकास खंड खिर्सू के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय इंटर कालेज कठूली से बहुत ही उत्साहित करने वाली खबर आई है। यहां की एक बालिका अंडर 17 फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतिभा का नाम मानसी चौहान है और यह कठूली से सटे गांव जाख की रहने वाली है। यूं तो नेशनल अंडर 17 फुटबॉल में हर साल बच्चे प्रतिभाग करते हैं। और अपनी प्रतिभा को साबित भी करते हैं। लेकिन कठूली की मानसी चाहौन जिन ग्रामीण विकटताओं का लोहा लेते हुए आगे बढ़ रही है वह उसे अन्य प्रतिभाओं से निश्चित रूप से अलग करती है। मानसी ग्रामीण परिवेश के ऐसे परिवार जहां आजीविका की चिंता चौबीसों घंटे दिमाग पर छाई रहती है। कठूली के क्षेत्र पंचात सदस्य धीरेंद्र सिंह बताते हैं कि संघर्ष ही गांवों और उसके ग्रामीणों की पहचान है। मानसी के पिता लक्ष्मण सिंह मनरेगा की य...

Continue Reading