विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान को मिशन मोड में लें अधिकारी- मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य विकसित भारत संकल्प यात्रा का राज्य में सफल संचालन के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए इस अभियान को मिशन मोड में लें। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए और उनसे प्रतिदिन की रिपोर्ट भी ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाये थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन कल्याण से जुड़ी य...
Continue ReadingCategory: Slider
सूबे के विद्यालयों में स्थापित होंगे बुक बैंकः डॉ. धन सिंह रावत अधिकारियों को दिये सीआरपी-बीआरपी की शीघ्र तैनाती के निर्देश कहा, कलस्टर व पीएम-श्री स्कूलों के निर्माण में लायें तेजी देहरादून, विद्यालयी शिक्षा विभाग के तहत स्कूल-कॉलेजों में बुक बैंक की स्थापना की जायेगी, जिनमें आने वाले नये छात्र-छात्राओं के लिये पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तकें आसानी से उपलब्ध रहेंगी। राज्य में चयनित पीएम-श्री व कलस्टर विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। इसके अलावा अधिकारियों को सीआरपी-बीआरपी के रिक्त 955 पदों पर आउसटोर्स के माध्यम से शीघ्र कार्मिकों की तैनाती की जायेगी। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न विद्यालयों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने के लिये आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया जायेगा। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय ...
Continue Readingपौड़ी: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओम प्रकाश फरस्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आगामी 03 जनवरी, 2024 से 27 फरवरी, 2024 तक आयोजित किया जायेगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि पूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना, अर्द्व सैनिक बलों व पुलिस बल में भर्ती के लिए निःशुल्क भर्ती प्रशिक्षण आगामी 03 जनवरी से 27 फरवरी, 2024 तक राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में चलाया जाएगा। कहा कि भर्ती प्रशिक्षण के लिए इच्छुक पात्र किसी भी कार्य दिवस में जिला सैनिक कल्याण कार्यायल पौड़ी व लैंसडाउन में आवेदन जमा कर सकते हैं।
Continue Readingबुनियादी स्तर हेतु राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा दस्तावेज बुनियादी स्तर हेतु राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा दस्तावेज का शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ मे निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण द्वारा बुनियादी स्तर हेतु राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। मंत्री जी द्वारा दस्तावेज का डिजिटल लोकार्पण कर इस दस्तावेज को जन सामान्य हेतु वेबसाइट पर लॉन्च किया गया। तत्पश्यात माननीय मंत्री जी द्वारा इस दस्तावेज क्रियान्वयन हेतु निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण को सौंपा गया । इसके पश्चात महानिदेशक विद्यालय शिक्षा द्वारा बुनियादी स्तर हेतु राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा दस्तावेज के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया उन्होंने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति. 2020 हमें दिशा देती है की शिक्षा में संस्कार कैसे समाहित किए जाएं बच्चों के सर्वांग...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु नामित नोडल/सहनोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत अपने दायित्वों को भलीभांति समझलें तथा अपने स्तर पर अपनी विभागीय टीम की जिम्मेदारी तय कर लें ताकि निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने अधिकारियों को रूट प्लान, क्म्यूनिकेशन प्लान सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं हेतु पहले से ही योजना बनाकर कार्य करें ताकि अधिसूचना जारी होने के उपरान्त किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक क्राइ...
Continue Reading
