नगर में बनेंगे चार चौक, महापुरूषों की लगेंगी मूर्तियां कहा गोला बाजार की बदलेगी सूरत, शहर में बनेंगे पार्क बूंखाल में बनेंगी तीन हजार वाहनों की पार्किंग देहरादून, श्रीनगर नगर निगम के अंतर्गत रामलीला मैदान का पुनर्निर्माण एवं सौन्दरीकरण किया जायेगा, साथ ही नगर क्षेत्र में चार चौराहों का सौन्दरीकरण कर महापुरूषों की मूर्मियां स्थापित की जायेंगी। इसके अलावा श्रीनगर गोला बाजार का पुनर्निर्माण कर आकर्षक बनाया जायेगा। इसके लिये जिला व नगर निगम प्रशासन के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही बूंखाल कालिंका मंदिर में आने जाने के लिये पृथक मार्ग के निर्माण व तीन हजार वाहनों की पार्किंग की डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिस...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल संभाग के अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अनुसूचित, दलित और वनवासी समाज के लिए अस्तित्व, अस्मिता और आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया था, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उसका प्रसार पूरे देश में हो रहा है। पंडित दीनदयाल के अन्त्योदय के सिद्धांत के आधार पर समाज के अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति जब सत्ता के सिंहासन पर बैठेगा तो वह अंत्योदय से राष्ट्रोदय का समय होगा। उन्होंने कहा कि श्री रामनाथ कोविंद और फिर श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर आसीन होना उनके द्वारा देखे गए स्वप्न का साकार होना है। छत्तीसगढ़ के नामित मुख्यमंत्री भी आदिवासी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों का बेहतरीन सम्मान भी है। उन्होंने कहा कि हमारी ड...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 86 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बन्धित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त जल संस्थान, आपसी विवाद, समाज कल्याण, पीएमजीएसवाई, आय प्रमाण पत्र बनवाने, शिक्षा, एमडीडीए,पीएमजीएसवाई, लद्यु सिंचाई, विद्युत आदि शिकायतेें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में एक प्रकरण हरिद्वार से सम्बन्धित प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने दूरभाष पर जिलाधिकारी हरिद्वार से वार्ता करते हुए सम्बन्धित शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण करने का अनुरोध किया। जनसुनवाई में डांडा लखौण्ड में भूमि अतिक्रमण, अवैध कब्जे की अधिक शिकायत आने पर तहसीलदार सदर को को स्थलीय निरीक्षा करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एक शिकायतकर्ता द्वारा सुद्धोवाला में स्वामित्व में नाम अंकित न होने की शिकायत...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय का जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के संबंध में दिया गया फैसला केन्द्र सरकार के देशहित एवं जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के समग्र विकास हेतु लिए गए निर्णय पर मुहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संप्रभुता, एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जो ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा किया गया उसे आज माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी सही ठहराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से जम्मू-कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे तथा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही निवेश बढ़ेगा तथा राज्य के हर क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को तपोवन रोड, देहरादून में प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड में शामिल होकर रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीआरडी के घोषवाक्य ‘अहमस्मि योधः’ का लोकार्पण किया और पीआरडी स्वयं सेवकों के आश्रितों को सहायता राशि का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पीआरडी. स्वयंसेवकों द्वारा रैतिक परेड में किए गए मार्च पास्ट का प्रदर्शन अत्यंत ही मनोहारी था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 05 घोषणाएं की। उन्होंने घोषणा की कि पी.आर.डी. स्वयं सेवकों को प्रत्येक 02 वर्ष पर 01 गर्म वर्दी एवं 01 सामान्य वर्दी विभाग द्वारा दी जायेगी। पी.आर.डी. स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण एवं पुर्नप्रशिक्षण के समय दी जानी वाली वर्दी की दर 1500 रुपए से बढ़ाक...
Continue Reading
