Slider

विजय दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण करें अधिकारी: जिलाधिकारी

विजय दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण करें अधिकारी: जिलाधिकारी 14 दिसंबर को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आगामी 16 दिसम्बर, 2023 को आयोजित किये जाने वाले विजय दिवस के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने वर्चुअल माध्यम से तैयारी बैठक ली।       बैठक में जिलाधिकारी ने 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्व में वीर सैनिकों के अदम्य साहस एवं वीरता, सैनिकों की भूमिका व राष्ट्रीय एकता स्मरण कराये जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को शहीद स्मारक/स्थल पर शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा उसमें 1971 युद्व से जुड़े सैनिकों के परिजनों का प्रतिभाग करवाने तथा पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑर्नर दिलवाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ऑडिटोरियम सभागार में 1971 के शहीदों के परिजनों को प्रतिभाग करवाने, ...

Continue Reading
Slider

इन्वेस्टर्स समिट के एक्ज़ीबिशन एरिया में आम जनता

इन्वेस्टर्स समिट के एक्ज़ीबिशन एरिया में रविवार की बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्रों और आम जनता मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया” मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में FRI स्थित “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया” रविवार को स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए खुला रहा। यह स्थल सोमवार 11 दिसंबर को भी स्कूली छात्रों और आम जानता के लिए खुला रहेगा। रविवार को बड़ी संख्या में FRI पहुँचे छात्र-छात्राओं और आम जनता को विभिन्न स्टाल्स का भ्रमण कर उत्तराखण्ड के दो दशक की विकास यात्रा को क़रीब से जानने का अवसर प्राप्त हुआ। स्टाल्स पर जहां एक ओर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, एरोमा पार्क, प्लास्टिक पार्क, फ़ूड पार्क, वेलनेस पार्क, टिहरी डैम समेत व...

Continue Reading
Slider

केंद्रीय गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री गंगा आरती में शामिल हुए

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने के पश्चात ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री गंगा पूजन एवं गंगा आरती में शामिल हुए तथा मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद श्री अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, योग गुरू बाबा रामदेव, अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री रवीन्द्र पुरी, स्वामी कैलाशानन्द, स्वामी ईश्वरानन्द एंव अन्य सं...

Continue Reading
Slider

हादसाः आठ बाराती जिंदा जले

शनिवार की रात एक दुखद खबर बरेली के भोजीपुरा से आई है। यहां नैनीताल हाईवे पर डंपर से टकराने के बाद कार में आग लगी और कार में सवार आठ लोग जिंदा जल गए। घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। सभी मृतकों की पहचान हो गई है। जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग बरेली शहर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव बहेड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। गांव में शादी का जश्न मातम में बदल गया है। बताया जा रहा है कि डंपर से टकराने के बाद कार में आग लग गई और वहीं उसका सेंट्रल लॉक भी फंस गया। धू धू कर जलती कार में किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

Continue Reading
Slider

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में व्याख्यान माला

वीरभूमि फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 111 यूनिट ब्लड संग्रह - जनरल बिपिन रावत का सीडीएस के तौर पर हमेशा अलग स्थान रहेगाः त्रिवेदी - देवभूमि विकास संस्थान की पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में व्याख्यान माला देहरादून। भाजपा प्रवक्ता और राज्य सभा सांसद सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत में डिफेंस के मामले में ज्ञान की अदुभुत क्षमता थी। उनके पास हर समय डिफेंस से संबंधित और भारत की रक्षा रणनीति को लेकर सटीक जवाब होता था। दून विश्वविद्यालय में देवभूमि विकास संस्थान के तत्वावधान में जनरल बिपिन रावत की पुण्य स्मृति में दूसरी व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि त्रिवेदी ने भारत की ज्ञान परंपरा और युद्ध के बीच संबंध पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस बने, यह संयोग था। आने वाले समय में बहुत से लोग सीडीएस का...

Continue Reading