Sliderराष्ट्रीय

गृहमंत्री ने किया उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन

गृहमंत्री अमित शाह ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन देहरादूनः केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह के अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड को नमन करते हुए कहा कि यह केवल डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड का ही समारोह नहीं है, बल्कि कई नई चीजों की शुरूआत भी है। उन्होंने कहा कि 02 लाख करोड़ के करारों के लक्ष्य के सापेक्ष ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य में साढ़े तीन लाख करोड़ से अधिक के करार हुए हैं, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के शासन और प्रशासन को बधाई दी। यह नये उत्तराखण्ड की अनन्त संभावनाओं को तलाशने की शुरूआत है। उत्तराखण्ड को ईको फ्रेंडली तरीके से किस प्रकार से उद्योग जगत के साथ भी जोड़ा जा सकता है, इसका एक मजबूत उदाहरण समग्र विश्व के सामने बनेगा। उन्हो...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का नया अपडेट, जानिए क्या है खास

हरिद्वार : श्री अवधेश कुमार सिंह परीक्षा नियंत्रक उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (मुख्य) परीक्षा-2022 का आयोजन दिनांक 05 दिसम्बर, 2023 (मंगलवार) से 09 दिसम्बर, 2023 (शनिवार) तक परीक्षा भवन, लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया गया। इस परीक्षा हेतु पंजीकृत कुल 233 अभ्यर्थियों में से लिखित परीक्षा दिनांक 05.12.2023 से दिनांक 07.12.2023 एवं प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 08.12.2023 से 09.12.2023 में उपस्थित अभ्यर्थियों का औसत प्रतिशत 88.00 रहा।

Continue Reading
Slider

‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन सिंह रावत 'गांववासी' के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहन सिंह रावत 'गांववासी' का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Continue Reading
Slider

बिल लाओ इनाम पाओ योजना 31 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ी

बिल लाओ इनाम पाओ योजना 31 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ी राज्य की जनता के उत्साह को देखते हुए बिल लाओ इनाम पाओ योजना को बढ़ाने का हुआ निर्णय: प्रेमचंद देहरादून राज्य की धामी सरकार ने उपभोक्ताओं को बिल लेने के लिए जागरूक करने के संबंध में संचालित योजना बिल लाओं इनाम पाओं को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी सूबे के वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि योजना की जनता के बीच प्रसिद्धी को देखते हुए बढ़ाने पर फैसला लिया गया है। मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में बिल लाओ, ईनाम पाओ योजना 01 सितम्बर, 2022 से दिनांक 31 मार्च, 2023 तक तथा 30 नवम्बर, 2023 विस्तारित किया गया था। बताया कि योजना को 01 अप्रैल, 2023 से, ऑनलाइन खरीद पर प्राप्त बिलों को छोड़कर, जीएसटी के अंतर्गत समस्त कराधेय वस्तुओं तथा सेवाओं के विरुद्ध जारी बी2सी बिलों पर लागू किया गया है...

Continue Reading
Slider

सोशल मीडिया पर भी छाया “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023”

पूरे विश्व के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाया "उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023" X पर लगातार 12 घंटों तक ट्रेंड करता रहा #ModiInUKInvestorSummit और #DestinationUttarakhand FRI देहरादून में आज से शुरु हुए उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की धूम वैश्विक व्यापारिक गलियारों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छायी रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड पहुंचते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #ModiInUKInvestorSummit नंम्बर 1 पर ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही #DestinationUttarakhand भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहा। खास बात यह है कि इन हैशटैग की ट्रेंडिंग 12 घंटों तक लगातार बनी रही। उत्तराखण्ड के साथ ही देश की बड़ी हस्तियों व उद्योग समूहों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मस पर इस इन्वेस्टर्स समिट के पक्ष में अपनी सहभागिता दर्ज करते हुए ट्रेंड को अपना समर्थ...

Continue Reading