Slider

मोहन सिंह रावत गांववासीः एक सच्चे जन नायक

मोहन सिंह रावत गांववासीः एक सच्चे जन नायक सुबह सोशल मीडिया से जानकारी हुई कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जुझारू और अनुशासित सदस्य, भाजपा के वरिष्ट नेता मोहन सिंह रावत गांववासी जी ने इस भौतिक जगत को अलविदा कह दिया है। वह काफी दिनों से अस्वस्थता से निजात के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन शायद होनी को यही मंजूर था। सच में गांववासी जी का जाना लोकतंत्र व पूरे समाज के लिए ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नामुमकिन है। राजनीति के शीर्ष पायदानों पर होते हुई भी उनकी सादगी आम जनमानस के दिलों में उतर कर राज करने वाली रही। प्राचीन यूनान से प्रसिद्ध दार्शनिक प्लेटो ने कहा कि The measurement of the mans, what he dose with power एक कालखंड में पूरी पावर में रहते हुए जिस बंदे में लेसमात्र भी अभिमान नहीं आया निश्चित रूप से उन गांववासी जी की कमी को कौन पाट पाएगा भला। क्या शहर और क्या गांव, जरूरतमंद और कमजोर ह...

Continue Reading
Slider

प्रधानमंत्री ने ’उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने ’उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ का उद्घाटन किया पुस्तक - सशक्त उत्तराखंड के विमोचन के साथ ही और ब्रांडहाउस ऑफ हिमालयाज लांच किया ’’उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां हम दिव्यता और विकास दोनों को एक साथ अनुभव करते हैं’’ ’’आकांक्षी भारत अस्थिरता की बजाय स्थिर सरकार चाहता है’’ ’’उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार एक दूसरे के प्रयासों को बढ़ा रहे हैं’’ ’’मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर ’वेड इन इंडिया’ आंदोलन शुरू करें’’ ’’हाउस ऑफ हिमालयाज वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल की हमारी अवधारणा को और मजबूत करता है’’ ’’यही समय है, सही समय है। यह भारत का समय हैः प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री श्रनरेन्द्र मोदी ने आज वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित ’उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और ग्रा...

Continue Reading
Slider

भारत के प्रथम सी डी एस जनरल रावत को याद दिया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी डी एस जनरल विपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की | इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे | सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा मे निस्वार्थ सेवा की | उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा | इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिको से मुलाक़ात की तथा उनसे बातचीत की | इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे |

Continue Reading
Slider

अलविदा अहले वतन हम तो सफर करते हैं

अलविदा अहले वतन हम तो सफर करते हैं पौड़ीः वरिष्ट भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी का आज सुबह देहांत हो गया है। इस सूचना से उनके गृह क्षेत्र पौड़ी समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत समेत कई अन्य नेताओं ने गांववासी के निधन पर संवेदना जताई है। बता दें कि लंबे समय वह अस्वस्थ्य चल रहे थे, वर्तमान में देहरादून के कैलाश अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह सोशल मीडिया के जरिए लोगों यह जानकारी मिली। आम समाज के कल्याण के साथ संघ व भाजपा को पल्लवित करने में गांववासी जी की भूमिका अहम रही है।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

टिहरी: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

टिहरी: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर गुरूवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल योगेन्द्र कुमार (अ.प्रा.) द्वारा अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा को सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रतीक लगाकर सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही सशस्त्र झंडा दिवस प्रतीक लगाकर सशस्त्र सेनाओं के बहादूर जवानों की शहादत को याद कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समर्पित भावना से उनके परिवार के कल्याण के लिए झण्डा दिवस सहयोग राशि जमा करने का आग्रह किया गया। अधिकारी अपने- अपने कार्यालयों में झंडा दिवस के अवसर पर झंडा चस्पा करना सुनिश्चित करें तथा अन्य कार्मिकों से भी झंडा चस्पा करवाएं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस शहीदों और देश की रक्षा के लिए जान गंवाने वाले जवानों के सम्...

Continue Reading