मुख्यमंत्री द्वारा आवास परिसर में किया गया ट्यूलिप की 17 प्रजातियों का रोपण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तनीक गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। पिछले वर्ष सीएम आवास परिसर में ट्यूलिप की 4 प्रजातियों के 400 बल्ब रोपित किए गए थे। मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष ब्लैक- पर्पल बाईकलर प्रजाति के ट्यूलिप आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप बागवानी के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से जानकारी ली गई व आगामी वर्षों में इसके व्यवसायिक उत्पादन की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर परिसर में विभिन्न औद्यानिक कार्यों का भी निरीक्षण कर सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मौनपालन के कार्यों के साथ-साथ विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का अवलोकन कर ऐसे प्रयासों की सराहना ...
Continue ReadingCategory: Slider
सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।
Continue Readingहवा में ले सकेंगे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का आनंद, देहरादून में शुरू हुई होराइजन स्काई एक्सपीरियंस देहरादून: दुनियाभर के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की छुट्टियों को रोमांचकारी और यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ नए प्रयोग किए जा रहे हैं. चाहे वो रोल्लर कोस्टर राइड (roller coaster ride) हो, विशाल फेरिस वहिल राइड (Ferris wheel), बंजी जम्पिंग (bungee jumping), स्काई डाइविंग (sky diving) या फिर अंडर वाटर राइड (underwater ride). सैलानियों को की छुट्टियों और उनकी ट्रिप को अच्छा बनाने के लिए पिछले कुछ सालों के कुछ नए आइडियाज पर काम किया जा रहा हैI ऐसे में अब स्काई एक्सपीरियंस राइड लोगों की मौज-मस्ती का ठिकाना बन रहा है. अब देहरादून में भी रोमांच से भरी ये राइड शुरू हो चुकी हैI अगर आप देहरादून का रुख कर रहे हैं तो 160 फीट ऊंची स्काई एक्सपीरियंस को आपका इंतजार हैI यह शहर का पहला इस तरह का कॉन्से...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में पूँजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना 2023- 24 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कार्यों में तेज़ी लाने के लिए सचिव स्तर पर सप्ताह में 2 बार बैठक कर समीक्षा किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों के अनुमोदन के लिये डेडिकेटेड टीम लगाई जाए ताकि फ़ाइलों के पारगमन में अत्यधिक समय न लगे। मुख्य सचिव ने प्रदेश में पुस्तकालयों के निर्माण पर अधिकारियों को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के पुस्तकालयों को मजबूत किया जाए। साथ ही जहां उपलब्ध नहीं हैं वहाँ नए तैयार किए जाएँ। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकालयों का लाभ स्थानीय लोग भी उठा सकें इसके लिए पुस्तकालय की एंट्री विद्यालय के बाहर से दी जाए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपनी भूमि के उपयोग के लिये अगले 30 से 50 वर्षों का ...
Continue Readingफार्मा सेक्टर में होगा 3500 करोड़ का निवेश:डॉ धन सिंह रावत राज्य में पांच प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय खोलेंगे अपना संस्थान देहरादून, राज्य में आयोजित होने वाले दो दिवसीय इन्वेस्टर समिट के माध्यम से प्रदेश के फार्मा सेक्टर में 3500 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनके माध्यम से राज्य के पाँच हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा के अंतर्गत पांच प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने शिक्षण संस्थान खोलेंगे, जहां देश विदेश के छात्रों के साथ ही स्थानीय छात्रों को भी अध्ययन का अवसर मिलेगा साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ ही स्वरोजगार मिलेगा। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित आपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली जिसमें देहरादून में आ...
Continue Reading
