Slider

एक्स आर्मी वालों के पुत्रों को सेना को भर्ती प्रशिक्षण

देहरादून: ले०कर्नल  (अ०प्रा०) /जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ने जी०एस० चन्द ने अवगत कराया है कि गढ़वाल मंडल एवं कुमांऊ मंडल के भूतपूर्व सैनिकों / सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना / नौ सेना/ वायुसेना एवं पुलिस / अर्धसैनिक बल में भर्ती हेतु  03 जनवरी 2024 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में किया जायेगा। जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 27 दिसम्बर 2023 से 02 जनवरी 2024 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह. 15 -सी कालिदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जायेगा। बाकी अन्य जनपदों के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा चयनित कर प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15-सी कालीदास मार्ग हाथीबड़कला देहरा...

Continue Reading
Slider

नारी शक्ति एवं डिजिटल सशक्तिकरण के अन्तर्गत स्मार्टफोन शिक्षा

टिहरी/दिनांक 05 दिसम्बर, 2023 नारी शक्ति एवं डिजिटल सशक्तिकरण के अन्तर्गत स्मार्टफोन शिक्षा पर निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का ग्राम पंचायत आरकोट विकास खण्ड चम्बा में हुआ शुभारंभ। ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट एवं खण्ड विकास अधिकारी चम्बा आशिमा गोयल (आई.ए.एस.) द्वारा नारी शक्ति एवं डिजिटल सशक्तिकरण के अन्तर्गत स्मार्टफोन शिक्षा पर निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम (दो सप्ताह का सार्टिफिकेट कोर्स) का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पंचायत बटखेम, सौन्दकोटी, लामकोट, धारकोट, पलास भाटूसैण, थान, सावली, मज्यूड, रूयटा छोटा स्यूटा बड़ा एवम् आरकोट की महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया। महिलाओं को उनके गांव से लाने लेजाने हेतु निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को जी-मेल/गूगल मैप ट्र...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी ने किया मीडिया सेंटर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 08 और 09 दिसम्बर को एफआरआई, देहरादून में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर बुधवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बनाये गये मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों और सौन्दर्यीकरण के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ी समिट है। अभी तक ढ़ाई लाख करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं। करारों की ग्राउडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश आने से स्थानीय लोगों के रोजगार में ते...

Continue Reading
Slider

सनसनीः पत्नी व दो बच्चों को मारने के बाद फंदे पर लटका डाक्टर

खबर पड़ोसी राज्य यूपी से है। यहां मिर्जापुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबर है कि एक डाक्टर ने पत्नी व दो बच्चों को मारकर स्वयं फंदे पर लटकर कर जान दे दी। मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी लालगंज के सरकारी आवास में डॉक्टर उसकी पत्नी और दो बच्चों के शव पुलिस ने बरामद किए। डाक्टर एक सरकारी आवास में रहता था, घर का दरवाजा दो दिन से बंद था दरवाजा तोड़कर शव निकाले गए। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर की पत्नी और बेटा का शव एक बेड पर थे जबकि बेटी अलग बेड पर पड़ा मिला। यह डाक्टर का नाम डा अरूण सिंह था, वह आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) परिसर स्थित अस्पताल में डीएमओ के पद पर तैनात था। उसकी पत्नी अर्चना, बेटी अदीवा (12) और बेटा आरव (4) के शव बेड पर पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक डाक्टर कई दिनों से अवसाद में चल रहा था।

Continue Reading
Slider

सीएम ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता "भारत रत्न" डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा हेतु डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा किए गए कार्य चिर काल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे।

Continue Reading