देहरादूनः तोताघाटी से एक दुखद खबर आई है। यहां रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन श्रीनगर से देहरादून जा रहा था। इस दौरान वाहन तोता घाटी में खाई में गिर गया। घटना शनिवार रात्रि में करीब साढ़े 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। आपदान्यूनीकरण विभाग टिहरी के मुताबिक हादसे में वाहन हेल्पर दिनेश चौधरी निवासी विकासनगर देहरादून उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक जो वाहन मालिक भी है देव सिंह पुत्र मोहन निवासी बादाम वाला विकासनगर देहरादून घायल हैं। जिसे उपचार के लिए एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भेजा गया है।
Continue ReadingCategory: Slider
कुर्सी का मोह यकीनन अदभुत होता है। एक बार जो इसमें बैठ गया उतरने का ख्याल भी मन को परेशान कर देता है। लेकिन क्या करें, मजबूरी है। प्रदेश में 110 नगर निकायों में से 97 में बोर्ड के कार्यकाल की उलटी गिनती शुरू हो गई हैं। यह सत्ता का सुख और सिर पर चमकता ताज अब थोडे दिनों का ही मेहमान है। उसके बाद निकायों के निजाम लग्जरी गाड़ी से उतरकर पैदल हो जाएंगे और तख्त प्रशासन के हवाले हो जाएगा। नगर पालिका को नए निजाम के हवाले सौंपे जाने के लिए नई व्यवस्थाओं में क्या होगा, परीसीमन के परिणाम कौन सी परिस्थितियां पैदा करेंगी, कौन सी परिस्थितियांे में कौन सी रणनीति प्रभावी होगी, इन सब सवालों पर पालिका राजनीति के जानकार और राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं रखने वाले जमकर अपनी ज्यादा उर्जा खपा रहे हैं। कुर्सी में बैठे हर किसी के पास मैदान से हट जाने या पिछड़ जाने चिंता की अपनी वजह है और हर किसी के पास खुश होने की...
Continue Readingशहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में चल रही केंद्र पोषित योजना, 15वें वित्त तथा पांचवें राज्य वित्त योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि आज पांच जिलों टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली तथा रूद्रप्रयाग के अधिशासी अधिकारियों के साथ नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई है जिसमें कूड़े के डोर टू डोर कलेक्शन, सेग्रीगेशन, लीगेसी वेस्ट तथा ठोस अवशिष्ठ प्रबन्धन को लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिये। मंत्री ने महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना तथा पीएम आवास योजना की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने दीनदयाल अन्त्योदय मिशन के तहत चलाये जा रहे स्वरोजगार कार्यक्रम तथा स्वंय सहायता समूह की भ...
Continue Readingदेहरादून , अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) देहरादून रामजी शरण शर्मा ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य की समस्त नागर स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण कार्यक्रम के अर्न्तगत 14.11.2023 से 08.12.2023 तक घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य प्रारम्भ हो रहा है। उन्होंने स्थानीय निवासी भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया यदि आपके घर पर अभी तक संगणक न पहुँचे हों अथवा गणना में कोई शिकायत हो तो कृपया जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) / प्रभारी अधिकारी, पंचास्थानि चुनावालय / जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से दूरभाष पर अथवा व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करें। राज्य के नगरीय क्षेत्र के अर्ह व्यक्ति कृपया गणना की अवधि में ही अपना नाम...
Continue Readingमुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 5265 किलोवॉट के पांच प्लांट को मंजूरी मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विगत दिनों आमंत्रित किये गए थे प्रस्ताव राज्य में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजना देहरादून। राज्य में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 5265 किलोवॉट क्षमता के पांच सोलर पॉवर प्लांट को मंजूरी प्रदान की गई है। राज्य में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ये योजना चलाई जा रही है। राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का इसके अंतर्गत संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन द्वारा अधिसूचित उत्तराखंड राज्य सौर नीति-2023 के अंतर्गत टाइप-टू श्रेणी में उरेडा द्वारा आवेदन के लिए 20 जुलाई 2023 को प्रस्ता...
Continue Reading
