देहरादून : विधायक राजपुर श्री खजानदास एवं माननीय विधायक रायपुर श्री उमेश शर्मा काऊ ने राज्य योजना में जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र राजपुर एवं रायपुर के अन्तर्गत 1.150 किमी0 देहरादून- रायपुर रोड में सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग तक दोनों ओर चौड़ीकरण का कार्य का शिलान्यास किया। उक्त कार्य हेतु धनराशि रू0 364.72 लाख स्वीकृत की गई है। सर्वे चौक से कर्जन चौक तक बांयी ओर एवं चुना भट्टा से क्रॉसिंग तक दोनों ओर जी०एस०बी० / डब्लू०एम०एम० का कार्य,. सर्वे चौक से कर्जन तिराहे तक बांयी ओर, कर्ज़न तिराहे से चूना मट्टा पुल तक दायी ओर के०सी० ड्रेन का कार्य, सर्वे चौक से चूना भट्टा पुल तक दांयी ओर 250 एम0एम0 व्यास एच.डी.पी.ई पाईप के प्रयोग से डक्ट का कार्य एवं अवशेष भाग में 300 एम0एम0 व्यास के हयूम पाईप से डक्ट का कार्य, मार्ग के चौड़ीकरण वाले भाग में 70 एम०एम० डी०बी०एम० का कार्य, मार्ग की पूरी ...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ीः शिक्षा विभाग के हरेराम यादव भी चढ़े पुलिस के हत्थे, सलाखों के पीछे होगा नया ठिकाना नाम हरे राम यादव, उम्र 61 वर्ष, पुत्र रामसनेही यादव, पता, मठ वार्ड, भेडिहरवा, देवरिया (उ0प्र0)। पूर्व में यह पौड़ी जिला शिक्षा के मुखिया रहे, लेकिन तब की कारिस्तानियों की तपिश अब खुद झुलसाने लगी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मामले में हरेराम यादव आज पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। और पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में जिस तरह का खाका खींचा है उससे साफ है कि अब इन साहब का नया ठिकाना तय है कि सलाखों के पीछे होगा। ये वो शख्स है जिसकी एक समय में पौड़ी के माध्यमिक शिक्षा विभाग में खूब चलती थी। पता नहीं इस बात में कितनी सच्चाई है राम जाने लेकिन हरे क कोनों और चौराहों में इन्हें चारणबाजी के साथ ही मिजान बैठाने के हुनर में माहिर बताया जाता रहा है। और आरोप हैं कि उसी परिक्रमावादी खूबियों के फैलाव में इन्होंने अपने विभ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के मध्य "वंदे भारत एक्सप्रेस" के संचालन एवं पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने हेतु सीधी रेल सेवा शुरू करने, दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का व जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का पुनः परिचालन करने एवं टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी तक नई रेल सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों ...
Continue Readingहरिद्वार: डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, सांसद हरिद्वार ने बृहस्पतिवार को बहादराबाद स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषक महोत्सव रबी-2023 का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व का उल्लेख करते हुये कहा कि उन्होंने किसानों तथा अन्य वर्गों के हित में बहुत सारी योजनायें संचालित की हैं, उनमें से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से करोड़ों रूपये की धनराशि सीधे जनपद के किसानों के खातों में पहुंची है। इसी तरह सरकार द्वारा बहुत सारी योजनायें किसानों के हित में संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न फसलों का बीमा कराने की वजह से हरिद्वार जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके तह...
Continue Readingजिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैंकर्स की जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्रदेश स्तर पर पहला पायदान प्राप्त करने पर बैंकर्स व सम्बन्धित विभागों को बधाई दी। जिलाधिकारी ने एक ओर जहां बैंकों द्वारा (के0सी0सी0) किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने को लेकर बरती जा रही शिथिलता पर स्पष्टीकरण तलब किया है वहीं सी0डी0 रशियो के न्यून पाये जाने पर इण्डसिण्ड बैंक से सरकारी खातों को वापस लेने के लिए शासन को पत्र लिखे जाने की बात कही। शुक्रवार को अयोजित बैंकर्स की जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यंमत्री स्वरोजगार योजना के तहत निर्धारित 700 के लक्ष्य के सापेक्ष 607 आवेदनों का निस्तारण करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्बन्धित विभागो व बैंकर्स को बधाई दी। वहीं एनआरएलएम के तहत वित्तीय वर्ष 202...
Continue Reading
