Slider

पौड़ी का पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून से गिरफ्तार

पौड़ी का पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी पहुंचा जेल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में दूसरे अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया देहरादून से गिरफ्तार। अभियुक्त पूर्व में मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी के पद पर था तैनात। दिनांक 07.12.2022 को वादी आशुतोष नेगी, पौड़ी गढवाल द्वारा कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0स0- 47/2022, धारा-120 बी भा0द0वि0 व 7/13 (1) (डी)/13(2) भ्रष्टाचार अधि0 बनाम मदन सिंह रावत आदि पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात पौडी पुलिस द्वारा दिनांक 15.10.2023 को अभियोग उपरोक्त में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा उक्त अभियोग को गम्भीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुये अभियोग उपरोक्त में नामजद वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्गत निर्देशों ...

Continue Reading
Slider

विदेश भ्रमण से लौटकर कृषि मंत्री ने साझा किए अनुभव

कृषि मंत्री ने साझा किए अनुभव, उन्नत कृषि को मिलेगा बेहतर बाजार उत्तराखण्ड राज्य को कृषि विपणन सेवाओं में विश्व के पटल पर उत्कृष्ठ स्थान प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने थोक बाजार के विश्व संघ द्वारा कानकुन, मैक्सिको में उपभोक्ताओं की अपेक्षानुरूप, थोक एवं फुटकर बाजार का आधुनीकरणष् विषय पर आयोजित किये गये सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि मैक्सिकों की सबसे बड़ी मंडी में से एक सेंट्रल दा ऐबसटा का कुल क्षेत्रफल 833 एकड़ है जो कि विश्व में उपलब्ध मार्केटों में सर्वाधिक क्षेत्रफल है। यहां पर प्रतिदिन 5 लाख लोग अपना व्यापार करने के लिए आते हैं तथा 60000 छोटी गाड़ियां, ट्रक इत्यादि प्रतिदिन इस मंडी में आते हैं। अनुभव साझा करने हेतु उन्हें इनवेस्टर समिट हेतु आमंत्रित किया है। मंत्री ने बताया कि कानकुन सम्मेलन में 165 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया...

Continue Reading
Slider

केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने की प्रदेश में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा

केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने की प्रदेश में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल द्वारा उत्तराखण्ड में पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मंत्रालय द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। उन्होंने अपने संबोधन में विभिन्न राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज का उदाहरण देते हुए उत्तराखण्ड में मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में क्लस्टर आधारित अवधारणा को अपनाने से पंचायतें कम लागत में अधिक कार्य करा सकती हैं। पंचायत विकास सूचकांक को मंत्रालय की विशिष्ट उपलब्धि बताते हुए कहा कि पंचायत विकास सूचकांक ग्राम पंचायत के दर्पण के रूप में कार्य करेगा जिससे वह अपनी स्थिति का आंकलन कर सकेंगे। साथ ही ग्राम पंचायत अन्तर्गत विभिन्न विभाग भी अपने लक्ष्यों एवं उनकी पूर्ति के सम्बन्ध में अपना आंकलन कर सकेंगे। ब...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी अहमदाबाद में पहुँचे गांधी आश्रम, चलाया चरखा, राष्ट्रपिता को किया याद

मुख्यमंत्री धामी अहमदाबाद में पहुँचे गांधी आश्रम, चलाया चरखा, राष्ट्रपिता को किया याद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा-बचपन से गांधी जी से रहे हैं प्रेरित देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए। मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचे जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और आश्रम को भी देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को ...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

पौड़ी: कवियत्री ऋतु को मिलेगा केतकी साहित्य रत्न सम्मान

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड और खास तौर पर पौड़ी के लिए एक अच्छी खबर आई है। यहां की एक बेटी को उनकी साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले के नगर मोहम्मदी में साहित्य के सम्मान हेतु राष्ट्रीय साहित्य समागम व सम्मान समारोह 2023 का आयोजन आगामी 5 नवंबर को होगा। जिसमे देशभर की 21 प्रतिभाओं को गोमती व केतकी साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद के संयोजन में होगा। केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2023 प्राप्त करने वालों में से पौड़ी, उत्तराखंड की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. ऋतु सिंह भी शामिल है। डॉ. ऋतु सिंह ने सम्मान हेतु नामित किये जाने पर कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद के संस्थापक गोविंद गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया। डॉ. ऋतु सिंह वर्तमान में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के पद पर पौड़ी जिले में तैनात है। श्रृंगार, ओज एवं...

Continue Reading