उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की । पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है।
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून मा0 उप राष्ट्रपति भारत श्री जगदीप धनखड़ अपने दो दिवसीय भ्रमण पर जनपद देहरादून में पहुंचेंगे। मा0 उप राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था एवं तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मजिस्ट्रेट/अधिकारियों को नामित करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था तथा आवश्यक व्यवस्थाओं व सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन को लेकर सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 उप राष्ट्रपति भारत के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए, मजिस्ट्रेटों एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी तैनात अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी व सक्रियता से निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने सुरक्षा, सड़क, पेयजल, सफाई आदि व्यवस्थाओं को चाकचौबंद रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके उपर...
Continue Readingटिहरी श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित (पत्नी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित) द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र गुनोगी (उदयकोट) विकास खण्ड चम्बा पहुंचकर किशोरियों एवं महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किये गये। श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोरियों एवं महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित करते हुए उसके के फायदे, उपयोग एवं अच्छे सैनिटरी चुनाव की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पीडियड्स को लेकर शर्मायें नहीं, यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, और गर्व से कहें, हम नारी हैं। उन्होंने पीडियड्स के दौरान एक दिन में चार बार अथवा फ्लों के अनुसार सैनिटरी पैड चेंज करने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, अपने आहार में आयरन, विटामीन-सी को शामिल करने, हिमोग्लोबिन की नियमित जांच करवाने तथा अपने पोषण आहार को लेकर सजग रहने को कहा। इस दौरान श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र में ‘‘...
Continue Readingजमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति की मंजूरी, सीएम धामी निरंतर रहे हैं प्रयासरत -मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार -प्रधानमंत्री से विगत दिनों में हुई बैठकों में निरंतर इस मामले को उठाते रहे हैं सीएम धामी देहरादून। उत्तराखंड के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होने से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा। उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में काठगोदाम से 10 कि०मी० अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध (150.60 मी0 ऊंचाई) का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से लगभग 1,50,00...
Continue Readingद बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल_ 2023 के आयोजन के संबंध में डीएम गढ़वाल ने आयोजित की समीक्षा बैठक 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को तैयारियां करने के दिए निर्देश बीटल्स की धुन, म्यूजिक, गंगा आरती, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और स्टॉल रहेंगे आकर्षण के केंद्र जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल _2023 के आयोजन के संबंध में विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए विभिन्न अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व के अनुसार सभी तैयारियों को समय से संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय व्यंजन और उत्पादों तथा विभागों की योजनाओं ...
Continue Reading
