Sliderउत्तराखंड

समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप के मध्य किया गया एम.ओ.यू

विद्यार्थियों को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप के मध्य किया गया एम.ओ.यू। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन। राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने किये समझौते पर हस्ताक्षर। पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी में बेहतर प्रशिक्षण से राज्य में बढ़ेगें रोजगार के अवसर -मुख्यमंत्री। मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन पर तेजी से किये जा रहे हैं कार्य। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुरूवार को सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य समझौता ज्ञापन किया गया। उत्तराखण्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्...

Continue Reading
Slider

परियोजना में हुए कार्यों की जांच के निर्देश

शहरी विकास व आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान, नगर निगम रूड़की और एडीबी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इस दौरान रूड़की में डीएवी कॉलेज रोड निकट अंबर तालाब के समीप किए गए कार्यों की जानकारी हासिल की। साथ ही बीते दिनों रूड़की में स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मंत्री डा. अग्रवाल ने परियोजना में हुए कार्यों की जांच के निर्देश दिए। बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में डा. अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों की फटकार लगाते हुए कहा कि वर्ष 2019 में एडीबी द्वारा सीवर पाइप लाइन तथा नगर निगम रूड़की द्वारा सड़क निर्माण किया गया। जिसे 2022 में जल संस्थान के सुपुर्द कर दिया गया। मगर, सड़क का निर्माण मजबूती से न होने पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है, जिस पर राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों को असुविधा को सामना करना पड़ रहा है, जिस पर मंत्री डा. अग्रवाल द्वारा अत्यंत रोष प्रकट किया गया।...

Continue Reading
Slider

मानचित्र निस्तारण की समय सीमा होगी कम

अब सरकार प्राधिकरण में मानचित्र निस्तारण की समय सीमा कम करने पर कर रही विचार तय समय पर निस्तारण न करने तथा अनावश्यक आपत्तियां लगाने वाले कार्मिकों के वेतन भी रोकने का सरकार बना रही मन देहरादून प्रदेश के जिला विकास प्राधिकरणों में मानचित्र निस्तारण में समयावधि लंबी होने पर आ रही दिक्कतों को देखते हुए अब राज्य सरकार इसके निस्तारण की अवधि को कम करने का विचार कर रही है। साथ ही प्राधिकरण में कार्यरत कार्मिकों पर भी पूरी नजर बनाते हुए कमी पाए जाने पर वेतन तक रोके जाने का मन बना रही है। यह जानकारी प्रदेश के आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी। आवास मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि अभी तक जिला विकास प्राधिकरणों में एकल आवासीय इकाई व आवासीय मानचित्र के निस्तारण की निर्धारित समय सीमा 15 दिन है, जिसे सरकार 07 दिन करने का विचार कर रही है, जबकि गैर एकल आवासीय इकाई मानचित्र के निस्तारण की न...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सच में, यह देवभूमि है, यहां लोग अंगदान में भी नहीं हिचकते

अंगदान शपथ लेने में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर सूबे में अब तक तीन हजार से लोगों ने किया पंजीकरण स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने अंगदानियों को करेंगे सम्मानित "सच में, यह देवभूमि है। यहां मानव कल्याण के लिए प्रयास भर की आवश्यकता होती है और लोग खुद को भी दान करने में नहीं हिचकते। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने लोगों में एक विचार का संचार किया, और महानता के शिखर बन लोग अंगदान, देहदान जैसे महादान के लिए भी पूरे उत्साह के साथ आगे आ रहे हैं। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत संचालित सेवा पखवाड़े के दौरान यहां तीन हजार से अधिक लोगों ने अंगदान की शपथ लेकर राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अंगदान करने वाले महादानियों को सम्मानित करेंगे।" केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के आह्वान पर आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में 1...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

बहुत खूबः साइन हुआ 15 हजार करोड़ का MOU

उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का MOU किया गया नई दिल्ली में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शॉ के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया एमओयू जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड द्वारा अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट् के 2 पम्प स्टोरेज का विकास किया जाएगा योजना से 1000 लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे इस योजना से एक बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति तथा कृषि के लिए सिंचाई की सुविधा मिलेगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का MOU किया गया। MOU के तहत अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट के 2 पम्प स्टोरेज का विकास किया जाएगा | इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिं...

Continue Reading