दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में एक साल के अंदर 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री के इस विजन को साकार करने में हम भी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत माह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जी 20 देशों के सम्मेलन की मेजबानी द्वारा वैश्विक नेताओं को देश के समृद्ध इतिहास, संस्कृति एवं गतिशील अर्थव्यवस्था से परिचित कराने में मदद मिली। उत्तराखण्ड को भी जी 20 की तीन बैठकें आयोजित करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इंग्लैंड भ्रमण के दौरान वहां के पर्यटन मंत्री द्वारा इस सम्मेलन की सफलता बयान की। जी 20 के सफल आयोजन से हमें भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की प्रेरणा मिली। ...
Continue ReadingCategory: Slider
लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू के बारे में लोगों को जागरूकता करते हुए, घरों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा गठित डेंगू पर प्रभावी निंयत्रण एवं जन-जागरूता टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-2 वार्डों एवं कार्यक्षेत्रों में पहुचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण एवं करते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में टीम द्वारा प्रचार सामाग्री वितरण, फॉगिंग, लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू के बारे में लोगों को जागरूकता करते हुए, घरों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। आज सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी के नेतृत्व में सूचना विभाग के कार्मिकों सहित नगर निगम के कार्मिकों ने वार्ड नम्बर 94 इन्द्रप्रस्थ अपर नत्थनपुर में टीम द्वारा संयुक्त रूप से डेंगू लार्वा के प्रति सघन जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को डेंगू लार्वा के प्रति जागरूक किया गया। सहायक निदेशक सूचना ने लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक रहने तथा घरों में खुले बरतनों, गमलों में पानी न रखने का अन...
Continue Readingस्वास्थ्य सेवाओं को परखने मैदान में उतरेंगे शीर्ष अधिकारी विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जारी किये आदेश जनसंवाद व स्थलीय निरीक्षण कर सौंपेंगे विस्तृत रिपोर्ट देहरादून, सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिये विभागीय उच्चाधिकारी मैदान में उतरेंगे। इस संबंध में विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जनपदों में जाकर स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित करेंगे और उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा वह राजकीय चिकित्सालयों, सामुदायिक केन्द्रों एवं वैलनेस सेंटरों का निरीक्षण कर तमाम सुविधाओं की जानकारी इकट्ठा कर विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेंगे। प्रदेश में आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्...
Continue Readingपिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री गणेश का किया गया स्वागत। पिथौरागढ़। आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित जनसभा के प्रभारी एवं प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी पिथौरागढ़ पहुंचें, जहां मंत्री गणेश जोशी ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित दौरे को लेकर स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखं...
Continue Readingदेहरादून , उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 (ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023) के दृष्टिगत देहरादून शहर में संचालित निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों कों निर्देश दिए कि अपने कार्य समय से पूर्ण कर लिए तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को पेयजल, सीवर एवं अन्य निर्माण कार्य जिनके लिए सड़क की खुदाई की आवश्यकता होती है उसके लिए 15 अक्टूबर 2023 से पहले अनुमति प्राप्त करते शीघ्र कार्य प्रारम्भ कर पूर्ण कर लिया जाए, 15 अक्टूबर के उपरान्त सड़क खुदाई की अनुमति नही दी जाएगी। उन्होंने कहा यह देखा जाता है कि सड़क डामरीकरण उपरान्त विभिन्न विभागों द्वारा निर्माण कार्यों हेतु सड़क खोद दी जाती है, जिससे इन भागों का उचित सं...
Continue Reading
