Slider

जिलाधिकारी ने जनता जन शिकायतें सुनी

टिहरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जन शिकायतें सुनी गई। इस दौरान 38 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किए गए, जो पशुपालन, शिक्षा, जल निगम, पुनर्वास, बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, मनरेगा आदि से संबंधित रही। जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में सम्पन्न जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम भाटूसैण के मुसद्धी लाल डबराल द्वारा अवगत कराया कि ग्राम भाटूसैण के 10 परिवारों के यहां विगत 5 माह से पानी नही आ रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम बुडोगी के पपेन्द्र सिंह चौहान द्वारा खेतों के पुश्ते' क्षतिग्रस्त होने के कारण खेती न हो पाने की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य कृषि अधिकार...

Continue Reading
Slider

मंत्री रेखा आर्या द्वारा राज्य में आगामी खरीफ-खरीद सत्र 2023-24 हेतु बैठक

खाद्य, नागरिक आपूति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या द्वारा राज्य में आगामी खरीफ-खरीद सत्र 2023-24 हेतु जो कि दिनांक 01 अक्टूबर 2023 से प्रारम्भ होगा, के सम्बन्ध में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों/क्रय संस्थाओं/चावल मिलर्स एसोसिएशन की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सर्वप्रथम कृषकों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित धान के अनुमन्य न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹ 2183/कुन्तल (धान कॉमन) एवं ₹ 2203/- प्रति कुन्तल (धान ग्रेड-ए) से अवगत कराया गया जो कि पूर्व सत्र 2022-23 से ₹ 143 अधिक है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा खरीफ-खरीद सत्र 2023-24 हेतु 01.10.2023 से दिनांक 31.12.2023 तक कुल 03 माह की समयावधि निर्धारित की गयी है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि भारत सरकार द्वारा राज्य को धान क्रय लक्ष्य 8.30 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। साथ ही खाद्य विभाग, उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ लि. एन०सी०सी०एफ०, यू...

Continue Reading
Slider

‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ से मुख्यमंत्री ने 15 ग्राम पचायतों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2023 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ से मुख्यमंत्री ने 15 ग्राम पचायतों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 05 पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया। ‘स्वच्छता ही सेवा गीत’ का भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 पुरस्कार के लिए चयनित राज्य की उत्कृष्ट 15 पंचायतों को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के इस महा अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सभी पंचायतों और स्वच्छता दूतों के वे आभारी हैं, जिनकी संकल्प शक्ति और प्रयासों ने राज्य में स्वच्छता का एक नया अध्याय लिखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ...

Continue Reading
Slider

इस बार कुछ खास होगी जागरा मेले की रंगत, स्कूलों में रहेगी छुट्टी

महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए हिमाचल से भी होगा बसों का संचालन - पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर हिमाचल के परिवहन मंत्री ने दी स्वीकृति देहरादून। महासू देवता के दर्शनों की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर आई है। हनोल स्थित महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ ही सीमावर्ती राज्य हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल से भी बसों की सुविधा मिलेगी। वहां के उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से हुई बातचीत के बाद शिमला और रोडू से हनोल जांगड़ा के लिए बसों के संचालन की स्वीकृति दे दी है। हनोल स्थित महासू मंदिर में 18 एवं 19 सितम्बर को देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर सीमावर्ती राज्य हिमाचल से बड़ी संख्या ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर नि:क्षय मित्र सम्मानित

प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर नि:क्षय मित्र सम्मानित राज्यपाल ने राजभवन में टीबी मुक्त पंचायत अभियान का किया श्रीगणेश स्वास्थ्य मंत्री बोले, 2024 में टीबी फ्री होगा उत्तराखंड राजभवन देहरादून 17 सितंबर, 2023 ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राजभवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी रोग उन्मूलन हेतु सर्वाधिक निःक्षय मित्र बनाने हेतु देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘‘टीबी मुक्त पंचायत अभियान’’ का भी शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत को टीबी से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सशक्...

Continue Reading