स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ प्रदेशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में लोगों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा सूबे के 70 विधानसभा क्षेत्र व 4 राजकीय मेडिकल कालेजों में लगाये गये रक्तदान शिविर देहरादून, 17 सितंबर 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज से प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसका विधिवत शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय दून मेडिकल कालेज से किया। इसके साथ प्रदेश की समस्त 70 विधानसभा क्षेत्रों एवं तीन अन्य राजकीय मेडिकल कालेजों में रक्तदान शिविर आयोजित किये गये हैं जिनमें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। राजकीय दून मेडिकल कालेज में आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके रक्तद...
Continue ReadingCategory: Slider
आयुष्मान भवः की सफलता के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कसी कमर - प्रदेशभर में आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने के साथ स्वास्थ्य मेलों की सफलता के प्रयासों के हुए सख्त निर्देश देहरादूनः आयुष्मान भवः के सेवा पखवाड़े की सफलता के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कमर कस ली है। नोडल और प्रदेश भर में तैनात जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को वेलनेस सेंटरों में स्वास्थ्य मेलों के आयोजन से लेकर आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने के साथ साथ अन्य सभी कार्यक्रमों के में सहयोग हेतु निर्देशित किया गया है। गौरतलब है कि आयुष्मान भवः योजना के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आयुष्मान कार्ड तथा आभा आई.डी. बनाने से लेकर हेल्थ वेलनेस सेंटरों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन, क्षय रोग मुक्त समाज, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, अंगदान शपथ समेत अन्य कार्यक्रम शामिल ...
Continue Readingनगर पालिका शहर के पॉकेट पार्किंगों का चिन्हीकरण करना सुनिश्चित करेंः जिलाधिकारी नये बसअड्डे के संचालन शुरु करने के लिए सभी स्टैक होल्डर से सलाह लेते हुए एक सप्ताह के भीतर रिर्पाेट प्रस्तुत करें जिलाधिकारी ने बन्दरों को पकड़ने के लिए प्रयाप्त पिंजरों की व्यवस्था करने के दिये निर्देश सूचना विभागः दिनांकः 16 सितंबर, 2023ः जिला मुख्यालय पौड़ी में यातायात व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौैहान ने जिला कार्यालय कक्ष में रेखीय विभगों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर बने नये बसअड्डे के संचालन शुरु करने के लिए सभी स्टैक होल्डर से सलाह-मशवरा करके (फीडबैक) लेते हुए एक सप्ताह के भीतर रिर्पाेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होने ईओ नगर पालिका परिषद पौड़ी को शहर की आंतरिक सड़कों पर हर सम्भव पॉकेट पार्किंग क...
Continue Readingकैबिनेट लेगी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों पर निर्णयः डॉ. धन सिंह रावत सूबे में बनाये जायेंगे पांच स्मार्ट डायट, प्रशिक्षण की होगी उचित व्यवस्था देहरादून, 16 सितम्बर 2023 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती एवं परीक्षा बोर्ड को लेकर अंतिम निर्णय राज्य कैबिनेट लेगी। इसके लिये विद्यालयी शिक्षा विभाग शीघ्र ही आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। राज्य के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीकी से लैस करने के साथ ही पांच डायटों को स्मार्ट डायट के रूप में विकसित किया जायेगा। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन, परीक्षा बोर्ड, शिक्षकों की स्थिति एवं छात्र संख्या व पाठ्यक्रम को लेकर विस्तृत च...
Continue Readingप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुये उन्हें कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास के साथ नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है। प्रधा...
Continue Reading
