Slider

समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री ने दिए निर्देश

विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है। उन्होंने नवम्बर-दिसम्बर से शुरू हो रहे पेराई सत्र में चीनी मिलों की स्थिति की समीक्षा की जिसमें राज्य की चीनी मिलों के सुधारीकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने कहा कि पेराई सत्र से पूर्व चीनी मिलों में होने वाले ब्रेक डाउन, रिकवरी की कमी तथा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसानों का गन्ना चीनी मिलों तक आसानी से पहुंचे तथा किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके इसके लिए विभाग की ओर से त्वरि...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जारी किया परीक्षाफल हाईस्कूल के रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि देहरादून, 08 सितम्बर 2023 राज्य में पहली बार आयोजित उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा के उपरांत हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 06.87 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 05.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार वर्ष 2023 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.17 से बढ़कर 92.04 हो गया है जबकि इंटरमीडिया का परीक्षा परिणाम 80.98 से बढ़कर 86.57 हो गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया। उन्...

Continue Reading
Slider

कृषि मंत्री ने मीडिया को दिया बड़ा बयान, कहा मामले की होगी विस्तृत जांच

पौड़ी के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के निलंबन के बाद मुख्य कृषि अधिकारी को किया गया सम्बद्ध, कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले-प्रकरण पर होगी विस्तृत जांच देहरादून, 08 सितम्बर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुमोदन के बाद शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र कुमार को स्थानान्तरित करते हुए कृषि निदेशालय देहरादून में सम्बद्ध किया गया है। कृषि सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। विदित हो कि पिछले बुधवार को सोशल मीडिया एवं मीडिया में प्रसारित खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री ने पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में तैनात कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद यह संज्ञान में आया कि मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा राजकीय अवकाश के दिन कार्यालय की विशेष बैठक बुलाई, जिसमें निलंबित कृ...

Continue Reading
Slider

 सभी ब्लड बैंक ई-रक्तकोष में डाटा अद्यतन रखगें

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद में अवस्थित ब्लड बैंक के प्रभारी एवं लैब संचालकों/प्रबन्धकों/प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक के प्रभारी एवं लैब संचालकों/प्रबन्धकों/प्रतिनिधियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि डंेगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोग जिम्मेदारी एवं मानवधर्म को सर्वोपरि रखकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।   जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि  सभी ब्लड बैंक ई-रक्तकोष में डाटा अद्यतन रखगें, सभी ब्लड बैंकों ब्लड गु्रपवार ब्लड के स्टॉक का विवरण नोटिसबोर्ड पर चस्पा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लड बैंक अपने डोनर्स का विवरण अद्यतन रखें तथा जिन रक्तदाताओं कों ब्लड दिए हुए 03 माह से अधिक का समय हो गया है उनसे भी रक्तदान हेतु अनुरोध कॉल करें। साथ ही ...

Continue Reading
Slider

चिकित्सालयों में डेंगू इशोलेशन वार्ड अलग नही है, को भी नोटिस प्रेषित करने के निर्देश

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने चिकित्सालयों एवं लैब्स की जांच हेतु मजिस्ट्रेट एवं एसीएमओ नामित करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर पेनल्टी एवं निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यवाही के निर्देश। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आशा कार्यकर्ती के माध्यम से सघन अभियान चलाने के निर्देश। नगर आयुक्त को सफाई अभियान चलाने तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से कूड़ा उठान की गाड़ियों से जन जागरुकता कार्यक्रम चलाने, लार्वा साइडेल का छिड़काव तथा मॉनिटरिंग के साथ ही प्रतिदिन कन्ट्रोलरूम को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश। जिन चिकित्सालयों में डेंगू इशोलेशन वार्ड अलग नही है, को भी नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। लैब्स का डाटा प्रतिदिन मंगाए। निर्माणधीन साईट पर पानी एकत्रित न हो, इसके लिए सम्बंधित को पत्र प्रेषित करें। निर्माण साइटों पर लार्वा मिलने पर संबंधित पर होगी कार्यवाही। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रा...

Continue Reading